सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   3 bike thieves arrested

Sirsa News: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 22 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
3 bike thieves arrested
विज्ञापन
एक स्कूटी और 6 बाइकें बरामद, एक आरोपी पर दर्ज हैं 8 केस
Trending Videos


फोटो 27

संवाद न्यूज एजेंसी






डबवाली। शहर थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक चोरी हुई स्कूटी व छह बाइकें बरामद की हैं। आरोपी चमकौर सिंह, गुरविंदर सिंह निवासी लहरा सोघा, बठिंडा व गुरजीत सिंह निवासी लहरा धुलकोट, बठिंडा पंजाब का रहना वाला है।



उप पुलिस अधीक्षक कपिल अहलावत ने बताया कि 8 मार्च 2026 को मंडी डबवाली निवासी सतीश मेहता की बाइक चोरी हो गई थी। शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को तीनों आरोपियों को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने डबवाली क्षेत्र से सभी बाइक चोरी की थीं। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी हुई स्कूटी और छह बाइकें बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे हैं। आरोपी चमकौर सिंह के खिलाफ चोरी, मारपीट, तस्करी और अवैध हथियार रखने सहित आठ मामले बठिंडा में पहले से दर्ज हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड अवधि में आरोपियों से पूछताछ कर अन्य सदस्यों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed