{"_id":"697b9c6bd677ac5001081dd9","slug":"5-year-jail-to-drug-smugglar-sirsa-news-c-128-1-sir1002-152096-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: प्रतिबंधित दवाएं बेचने के दोषी को 5 साल कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: प्रतिबंधित दवाएं बेचने के दोषी को 5 साल कैद
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 29 Jan 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट सिरसा की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सीमा सिंघल ने वीरवार को प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी के आरोपी कुलविंदर सिंह उर्फ किंदर निवासी लोहगढ़ को दोषी करार देते हुए 5 वर्ष के कारावास और 50,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
जुर्माना न चुकाने की स्थिति में आरोपी को चार महीने अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। थाना सदर प्रबंधक उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि 9 जुलाई 2018 को एएसआई कृष्ण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त के दौरान कुलविंदर को प्रतिबंधित दवाओं के साथ गिरफ्तार किया गया था।
आरोपी के खिलाफ थाना सदर डबवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सभी कानूनी औपचारिकताओं के तहत गवाह पेश कर न्यायालय में ठोस साक्ष्य प्रस्तुत किए गए।
Trending Videos