{"_id":"699b49e6141336c57a0275d5","slug":"6-life-savers-honoured-sirsa-news-c-128-1-sir1002-153539-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: छह लोगों की जान बचाने वाले युवकों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: छह लोगों की जान बचाने वाले युवकों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
चोपटा।गांव माखोसरानी में युवाओं को सम्मानित करते हुए । विज्ञप्ति
विज्ञापन
माखोसरानी के बहादुर युवकों ने 11 फरवरी नहर में गिरी कार में फंसे हिजरावा गांव के परिवार के छह सदस्यों को बचाया था
फोटो- 33
संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा। 11 फरवरी 2026 को अपनी जान की परवाह किए बिना छह लोगों की जिंदगी बचाने वाले गांव माखोसरानी के चार बहादुर युवकों को गांव हिजरावा खुर्द में मक्खन सिंह (जर्मनी वाले) के निवास स्थान पर रविवार को सम्मानित किया गया।
मक्खन सिंह 11 फरवरी को अपने परिवार सहित पत्नी सुनीता, पुत्रवधू जीतो बाई, आर्यन, विवेक, पोते तथा बहन तारो के साथ कार से अपने भांजे सुभाष की शादी में शामिल होने के लिए रामसरा (राजस्थान) जा रहे थे। रात करीब 7:30 बजे नहर के साथ बनी सड़क पर एल-टाइप मोड़ के पास सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी के कारण उनकी कार अनियंत्रित होकर सिरसा जिले के गांव माखोसरानी के पास नोहर फीडर नहर में जा गिरी।
कार के नहर में गिरते ही परिवार के सदस्य मदद के लिए चिल्लाने लगे। उसी दौरान वहां से गुजर रहे डॉ. राजेश सिद्धू ने घटना देखकर तुरंत आवाज लगाई और आसपास के लोगों को बुलाया। ढाणी निवासी प्रमोद कसानिया, प्रदीप कसानिया, रमेश भाकर तथा पुलिस जवान प्रवीन और 112 इंचार्ज विजय ने बिना अपनी जान की परवाह किए नहर में उतरकर पूरे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को चोपटा अस्पताल भेजा गया। बाद में परिवार के सदस्य प्रिंसिपल हंसराज को सूचना दी गई, जिन्होंने सभी को फतेहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हल्की चोटें होने के कारण छुट्टी दे दी गई।
इस साहसिक कार्य के लिए गांववासियों ने बहादुर युवकों और पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ठाकुर भवानी सिंह, सरपंच करण सिंह, प्रिंसिपल गुलाब सुंडा, पूर्व चेयरमैन मुख्तार सिंह बाजीगर, मलकित सिंह, पूर्व सरपंच मक्खन बाजीगर, बाबू ढोट, सुखदेव अरोड़ा, नरेश कम्बोज आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos