सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sewerage system need in ding mandi

Sirsa News: 15 हजार की आबादी वाला डिंग मंडी क्षेत्र सीवरेज सिस्टम से महरूम

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 22 Feb 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
sewerage system need in ding mandi
डिंगमंडी की टूटी सड़क। संवाद 
विज्ञापन
सीवरेज सिस्टम के अभाव में डिंग मंडी के लोग परेशान, बरसात में हालात हो जाते हैं बदतर
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
डिंग मंडी। सिरसा हलके के डिंग मंडी क्षेत्र में करीब 15 हजार की आबादी आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। सीवरेज व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थानीय निवासियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। खासतौर पर बरसात के दिनों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सीवरेज सिस्टम नहीं होने के कारण गलियों व सड़कों पर पानी जमा रहता है।
डिंग मंडी निवासी मनोहरलाल सोनी, संजय फुटेला, मनोहरलाल अरोड़ा, पुनीत फुटेला, सीताराम शर्मा, कुलदीप सोनी, नत्थू सोनी, चेतराम फुटेला, डॉ. रणजीत, डॉ. महेंद्र, डॉ. भार्गव जीएएस, कृष्ण खत्री, भंवरलाल खत्री, राजेंद्र फुटेला, महावीर जैन, चंद्र सिंह खलेरी (पूर्व सरपंच) और पंकज शर्मा ने बताया कि सीवरेज के अभाव में मंडी क्षेत्र का पानी सामान्य दिनों में भी नहीं निकल पाता। ऐसे में बारिश होने पर स्थिति और गंभीर हो जाती है। कई स्थानों पर जलभराव इतना अधिक हो जाता है कि लोगों का पैदल व वाहनों के साथ गुजरना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 से अधिक गुजरती हैं गाड़ियां, यात्री होते हैं परेशान
ग्रामीणों ने बताया कि डिंग मंडी के साथ रेलवे स्टेशन की सीमा लगती है, जहां से प्रतिदिन 20 से अधिक रेलगाड़ियों का आवागमन होता है। जलभराव के कारण यात्रियों को मजबूरन रेलवे लाइन क्रॉस करनी पड़ती है। यह जोखिम भरा हेाता है।

संयुक्त पंजाब की सबसे पुरानी मंडी है डिंग मंडी
ग्रामीणों ने बताया कि डिंग मंडी संयुक्त पंजाब की सबसे पुरानी और बड़ी मंडियों में शामिल रही है। वर्ष 1952 में यहां देसी घी और चने का बड़ा व्यापार होता था, जो हरियाणा, पंजाब और राजस्थान तक भेजा जाता था। क्षेत्रवासियों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि समस्या की गंभीरता को समझते हुए शीघ्र सीवरेज सिस्टम की व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed