{"_id":"699b48ce742a9d64e20be72b","slug":"group-marriage-organised-sirsa-news-c-128-1-sir1002-153523-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 21 बेटियों के सपनों को समाज ने अपने हाथों से सजाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 21 बेटियों के सपनों को समाज ने अपने हाथों से सजाया
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
डबवाली। अक्स कार्यक्रम में सभी विवाहित जोड़े। संवाद
विज्ञापन
लायंस क्लब अक्स की ओर से छठवां अक्स आशीर्वाद सामूहिक कन्यादान समारोह आयोजित
फोटो- 17
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। लायंस क्लब अक्स की ओर से छठवां अक्स आशीर्वाद सामूहिक कन्यादान समारोह रविवार को चौटाला रोड स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। इस दौरान तीन राज्यों हरियाणा, पंजाब और राजस्थान से आई बरात के बीच 21 वंचित परिवारों की बेटियों का विवाह कराया गया।
मांगलिक हवन के साथ समारोह का शुभारंभ उदासीन आश्रम के महंत दर्शन दास, क्लब संस्थापक सतीश जग्गा, पूर्व चेयरमैन बलदेव सिंह मांगेआना, प्रकल्प प्रमुख ऋषि मित्तल, प्रधान डाॅ. आशीष गर्ग, समाजसेवी मदन गुप्ता, गिरधारी लाल, मनीष दुरेजा व क्लब के सदस्यों ने किया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष कैप्टन जसविंद्र मीनू बैनीवाल पहुंचे। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। कहा कि यह आयोजन सकारात्मक संदेश देने वाला है। संस्थापक एवं मार्केट कमेटी के चेयरमैन सतीश जग्गा ने कहा कि अक्स आशीर्वाद सामूहिक विवाह कन्यादान समारोह नारी सम्मान और महिला सशक्तीकरण का सशक्त सामाजिक संकल्प है। मंच से समाज पिता बनकर बेटियों का कन्यादान करता है और भाई बनकर बहनों के भविष्य की सामूहिक जिम्मेदारी स्वीकार करता है।
वर-वधू को आशीर्वाद देकर सामूहिक संकल्प लिया
तीन राज्यों हरियाणा, पंजाब और राजस्थान से आई बारात के बीच 21 वंचित परिवारों की बेटियों का विवाह संपन्न कराया गया। इनमें 6 विवाह हिंदू रिवाज से पं. मुरारी लाल व अन्य विप्रजनों द्वारा करवाए गए। 15 विवाह सिख परंपरा आनंद कारज लावां के साथ गुरुद्वारा साहिब शेरगढ़ में हुए। कन्या भ्रूण हत्या रोकने, नशामुक्त समाज के निर्माण, पर्यावरण संरक्षण और जीव-जंतुओं की रक्षा का सामूहिक संकल्प समारोह की आत्मा बन गया। नवदंपतियों के साथ उपस्थित जनसमूह ने भी इन संकल्पों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का वादा किया। नवदंपतियों को पौधे उपहार स्वरूप भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
आत्मनिर्भर बनाने की घोषणा संवेदनशीलता की झलक
आयोजन की सबसे संवेदनशील झलक तब दिखी, जब बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की घोषणा की गई। स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण, नगर के प्रतिष्ठित ब्यूटी पार्लर्स व सैलून द्वारा 25 हजार रुपये तक के कोर्स निशुल्क देने की पहल और मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत मिलने वाली सहायता के लिए समस्त दस्तावेजी प्रक्रिया अक्स द्वारा मुफ्त करवाने के निर्णय ने यह साबित किया कि विदाई के बाद भी समाज बेटियों का साथ नहीं छोड़ता है।
बेटियां बोझ नहीं, समाज की शान हैं
सोने की नथ, चांदी की पायल, घर बसाने का पूरा साजो-सामान, कपड़े, बर्तन, सिलाई मशीन, पंखा, प्रेस, कंबल, पौधे और नकद शगुन यह कहते नजर आए कि बेटियां बोझ नहीं, समाज की शान हैं।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांध दिया समा
बरातियों, घरातियों और अतिथियों के अभिनंदन व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह जीवंत हो उठा। काछी घोड़ी नृत्य व अबोहर के अजय ढोली बीट ग्रुप ने पंजाबी संस्कृति के रंग बिखेरे। गायक अजय गिल ने प्रेम, इंसानियत और सामाजिक एकता का संदेश दिया जबकि चंडीगढ़ से आए गायक आदी ने भक्तिरस और उल्लास से भर दिया। राजस्थान के पुष्कर से आए देवीलाल ने अपनी विशेष चाय कला से अतिथियों का सत्कार किया, वहीं, फतेहाबाद के प्रसिद्ध चार्ली चैपलिन ग्रुप ने समारोह में हास्य और मनोरंजन के रंग घोले। भाना जादूगर ने मंच पर अपनी जादू कला से सबको अचंभित कर दिया। ओपन आर्ट ग्रुप अबोहर के कलाकारों द्वारा कुरीतियों के खिलाफ संदेश देती मूक नाटिका से सभी को जागरूक किया गया।
Trending Videos