{"_id":"699b48d76b9026a26e067695","slug":"handball-player-pankaj-sirsa-news-c-128-1-sir1002-153501-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: हैंडबाल में इंटर यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडलिस्ट पंकज ऑल इंडिया गेम्स की तैयारी में जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: हैंडबाल में इंटर यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडलिस्ट पंकज ऑल इंडिया गेम्स की तैयारी में जुटे
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
पंकज कुमार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव खैरेकां के हैंडबाल खिलाड़ी पंकज कुमार ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
शेर सिंह के पुत्र पंकज ने वर्ष 2015 में खेल की शुरुआत की थी। लगातार मेहनत व लगन के दम पर पंकज ने आज विश्वविद्यालय स्तर तक अपनी पहचान बना ली है। उनकी इस सफलता के पीछे कोच संदीप भाटिया का विशेष मार्गदर्शन रहा है।
पंकज कुमार ने अंडर-14 वर्ग में दो बार राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके बाद उन्होंने दो बार नेशनल प्रतियोगिताओं में भाग लिया और जूनियर नेशनल प्रतियोगिता भी दो बार खेल चुके हैं। निरंतर बेहतर प्रदर्शन के कारण उन्हें पिछले वर्ष खेल कोटे के तहत अमृतसर स्थित गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में दाखिला मिला, जहां वह वर्तमान में अपनी पढ़ाई के साथ-साथ खेल का अभ्यास भी कर रहे हैं।
इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में जीता गोल्ड : हाल ही में 14 से 20 फरवरी तक पटियाला में आयोजित इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में पंकज कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Trending Videos