फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A grand tableau of Shiva will be seen in the sky with 500 drones, with damru playing and the Mahashiv Aarti becoming the center of attraction

Sirsa News: 500 ड्रोन से आसमान में दिखेगी शिव की भव्य झांकी, डमरू वादन और महाशिव आरती बनेगी आकर्षण का केंद्र

Fri, 07 Aug 2026 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 07 Aug 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
A grand tableau of Shiva will be seen in the sky with 500 drones, with damru playing and the Mahashiv Aarti becoming the center of attraction
सिरसा के तारा बाबा कुटिया में ​शिवरात्रि को लेकर लगाई गई लाइटिंग। संवाद
सिरसा। सावन शिवरात्रि के पावन पर्व पर 11 अगस्त को श्री बाबा तारा कुटिया स्थित श्री तारकेश्वरम धाम में भक्ति, आस्था और अध्यात्म का अलौकिक संगम देखने को मिलेगा। इस अवसर पर कुटिया में भव्य शिव अमृत महोत्सव आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के तहत महाशिव आरती, सामूहिक डमरू वादन, 500 ड्रोन का शो और विशाल अटूट भंडारा मुख्य आकर्षण रहेंगे।
विज्ञापन

तैयारियों का जायजा लेने शुक्रवार को श्री बाबा तारा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोपाल कांडा व मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने कुटिया परिसर का निरीक्षण किया और सेवकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने बताया कि इस बार शिवरात्रि पर प्रदेश में पहली बार 500 ड्रोन के माध्यम से आकाश में शिव की भव्य झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी। इसके साथ ही डमरूओं का सामूहिक वादन गूंजेगा।
विज्ञापन

महाशिव आरती में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण के माध्यम से कूपन प्राप्त करने की व्यवस्था की गई है। शिवरात्रि के दिन सुबह कुटिया परिसर में विशेष हवन-यज्ञ के बाद अटूट भंडारा शुरू होगा। कांडा ने बताया कि सावन शिवरात्रि का दिन बाबा तारा जी की स्मृति से जुड़ा है, क्योंकि इसी पवित्र तिथि पर बाबा तारा जी ब्रह्मलीन हुए थे। ऐसे में इस दिन का आध्यात्मिक महत्व और बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ियों के लिए विशेष प्रबंध
हरिद्वार व अन्य स्थानों से कांवड़ लेकर पहुंचने वाले शिव भक्तों के ठहरने और विश्राम के लिए कुटिया प्रबंधन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। आयोजन को अनुशासित और भव्य बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इस अवसर पर नेम चंद गुर्जर, जय नंदन सिंगला, इंद्रोश गुर्जर, सुशील शर्मा, रवि मेहता, लक्ष्मण राम, हरि प्रकाश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed