{"_id":"6a76b48d20e3656dc00e8a0c","slug":"video-weather-takes-a-turn-in-sirsa-morning-rain-brings-relief-from-humidity-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरसा में बदला मौसम का मिजाज, सुबह हुई बारिश से उमस से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा में बदला मौसम का मिजाज, सुबह हुई बारिश से उमस से राहत
जिले में शनिवार तड़के मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह करीब चार बजे कई क्षेत्रों में बारिश होने से पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। बारिश के बाद आसमान में घने बादल छाए रहे और मौसम सुहावना हो गया। मौसम के बदले मिजाज से किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं।
बारिश को इस समय खेतों में खड़ी धान की फसल के लिए काफी लाभदायक माना जा रहा है। धान की फसल को इस समय पानी की अधिक आवश्यकता रहती है। ऐसे में बारिश होने से किसानों को खेतों की सिंचाई से राहत मिलेगी और डीजल व बिजली की बचत भी होगी। किसानों का कहना है कि यदि आगामी दिनों में भी अच्छी बारिश होती है तो धान की फसल को इसका काफी फायदा मिलेगा।
सुबह हुई बारिश के बाद बादल छाये हुए है और उमस से राहत मिली है। पिछले कई दिनों से तेज धूप और उमस के कारण लोग परेशान थे। ऐसे में बारिश ने आमजन को काफी राहत प्रदान की।
किसानों के अनुसार धान के अलावा अन्य खरीफ फसलों के लिए भी बारिश फायदेमंद है। इस समय खेतों में फसलों की सिंचाई का काम तेजी से चल रहा है। बारिश से खेतों में नमी बढ़ने के कारण किसानों को आगामी कुछ दिनों तक सिंचाई की आवश्यकता कम पड़ सकती है।
मौसम के बदले मिजाज के बाद किसानों को अब अच्छी बारिश की उम्मीद है। उनका कहना है कि मानसून की सक्रियता बनी रहती है और जिले में अच्छी बारिश होती है तो इससे फसलों की स्थिति बेहतर होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।