फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Flood water should become a lifeline, Western Haryana gets water support; MP Kumari Selja raises water crisis in meeting with Union Minister of Jal Shakti

Sirsa News: बाढ़ का पानी बने जीवनधारा, पश्चिमी हरियाणा को मिले जल का सहारा, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री संग बैठक में सांसद कुमारी सैलजा ने उठाए जल संकट

Fri, 07 Aug 2026 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 07 Aug 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Flood water should become a lifeline, Western Haryana gets water support; MP Kumari Selja raises water crisis in meeting with Union Minister of Jal Shakti
सिरसा। हरियाणा में मानसून के दौरान बाढ़ और गर्मी के मौसम में जल संकट की स्थिति को देखते हुए सिरसा की सांसद एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा ने समग्र जल प्रबंधन नीति बनाने की मांग उठाई। हरियाणा भवन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री के साथ लोकसभा और राज्यसभा सांसदों की बैठक में उन्होंने पश्चिमी हरियाणा के जल संकट से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे रखे।
विज्ञापन

सैलजा ने कहा कि प्रदेश के अनेक जिलों में पेयजल और सिंचाई का संकट लगातार गहरा रहा है। कई गांवों और शहरों में स्वच्छ पेयजल की कमी है। वहीं नहरों, माइनरों और रजबहों के अंतिम छोर तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य केवल पाइपलाइन बिछाना नहीं बल्कि प्रत्येक परिवार तक नियमित और स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है।
विज्ञापन

यमुना का अतिरिक्त पानी घग्गर तक पहुंचाने का सुझाव
उन्होंने केंद्र सरकार की नदी जोड़ो योजना के तहत यमुना-घग्गर लिंक की संभावनाओं पर गंभीरता से कार्य करने का सुझाव दिया। उनका कहना था कि मानसून में यमुना के अतिरिक्त पानी को वैज्ञानिक तरीके से घग्गर तक पहुंचाया जाए। इससे बाढ़ का खतरा कम होगा और सिरसा, फतेहाबाद सहित पश्चिमी हरियाणा में सिंचाई, जल भंडारण व भूजल पुनर्भरण को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओटू झील को बनाया जाए पश्चिमी हरियाणा का जल बैंक
सांसद ने ओटू झील के पुनर्जीवन की भी मांग की। उन्होंने कहा कि झील की गाद निकालकर उसकी जलधारण क्षमता बढ़ाई जाए। साथ ही अधिग्रहित भूमि का नया राजस्व एवं तकनीकी सर्वे कर इसे पश्चिमी हरियाणा के बड़े जल भंडार के रूप में विकसित किया जाए, ताकि मानसून के अतिरिक्त पानी का उपयोग बाद में कृषि और पेयजल जरूरतों के लिए किया जा सके।
घग्गर की सफाई और जल वहन क्षमता बढ़ाने पर जोर
कुमारी सैलजा ने घग्गर नदी की सफाई, गाद निकासी और तटबंधों को मजबूत करने पर भी जोर दिया। उन्होंने नदी की जल वहन क्षमता बढ़ाने, भाखड़ा से हरियाणा को मिलने वाले हिस्से के पानी का पूरा उपयोग सुनिश्चित करने व सिरसा ब्रांच सहित पुराने नहरी नेटवर्क के आधुनिकीकरण की मांग की। उन्होंने कहा कि पानी केवल नहरों तक नहीं बल्कि अंतिम छोर के गांवों और खेतों तक समान रूप से पहुंचे, इसके लिए आधुनिक निगरानी प्रणाली अपनाई जानी चाहिए।

सैलजा ने कहा कि बाढ़, पेयजल संकट और सिंचाई की समस्या का समाधान अलग-अलग नहीं बल्कि एकीकृत जल प्रबंधन नीति के तहत किया जाना चाहिए। यदि बरसात के अतिरिक्त पानी का वैज्ञानिक संरक्षण किया जाए तो यही जल भविष्य में हरियाणा की पेयजल सुरक्षा, कृषि और जल संरक्षण का मजबूत आधार बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed