फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A security shield will become impenetrable against cyber fraud and extortion calls

Sirsa News: साइबर ठगी और रंगदारी कॉल के खिलाफ अभेद्य बनेगा सुरक्षा कवच

Fri, 07 Aug 2026 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 07 Aug 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
A security shield will become impenetrable against cyber fraud and extortion calls
सिरसा। साइबर अपराधों से बचाव के लिए हरियाणा पुलिस के अभेद्य मोबाइल एप को लेकर शुक्रवार को सोनी धर्मशाला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने व्यापारियों और स्वर्णकारों को एप की विशेषताओं व साइबर सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पहुंचने पर थाना प्रभारी का हरियाणा स्वर्णकार संघ के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। संतोष कुमार ने बताया कि अभेद्य एप साइबर ठगी, डिजिटल गिरफ्तारी और रंगदारी की धमकियों से बचाव के उद्देश्य से तैयार किया गया है। पुलिस व्यापारियों, पेट्रोल पंप संचालकों और स्वर्णकारों को इसके उपयोग के लिए जागरूक कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एप संदिग्ध अज्ञात, अंतरराष्ट्रीय, वर्चुअल और मोबाइल में सेव नहीं किए गए नंबरों की पहचान कर उन्हें स्वत: ब्लॉक करने में सक्षम है। यह संदिग्ध कॉल, धमकी भरे संदेश और वॉयस मैसेज को भी उपयोगकर्ता तक पहुंचने से पहले रोकने में सहायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने कहा कि एप में दोहरी ओटीपी सुरक्षा जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। इससे ऑनलाइन ठगी और डिजिटल गिरफ्तारी जैसे मामलों से बचाव में मदद मिलेगी। इस माैके प र स्वर्णकार संघ के जिला प्रधान राजकुमार भूण, पूर्व प्रधान सतपाल सूर्या, दुर्गा मंदिर प्रधान सुरजीत सोनी, तहसील प्रधान संतपाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed