{"_id":"69f248798b41e3320404f825","slug":"abhedya-app-launched-sirsa-news-c-128-1-sir1004-157572-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ‘अभेद्य’ एप संदिग्ध कॉल व धमकी भरे संदेश को करेगा ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ‘अभेद्य’ एप संदिग्ध कॉल व धमकी भरे संदेश को करेगा ब्लॉक
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिक, पेंशन धारक व अकेले रहने वाले लोगों के लिए है बेहद उपयोगी
फोटो
5
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। पुलिस ने साइबर सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए अभेद्य मोबाइल एप व ड्यूल ओटीपी सिस्टम लॉन्च किया है। यह एप संदिग्ध कॉल, धमकी भरे संदेश, स्टॉकिंग व अन्य साइबर खतरों से उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा करता है।
डीएसपी मुख्यालय के आदर्श दीप सिंह ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि डिजिटल युग में तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों को रोकने के लिए नया तकनीकी प्लेटफॉर्म विकसित किया है। अपराधी अक्सर इंटरनेट कॉल, फर्जी नंबर और विदेशी नेटवर्क का उपयोग कर लोगों को डराने व ठगी करने का प्रयास करते हैं।
इस एप की खासियत यह है कि यह विदेशी और अनजान नंबरों से आने वाली कॉल व संदेशों को ब्लॉक करता है। संदिग्ध चैट व वॉयस नोट हटाता है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय कॉल्स की निगरानी करता है। इससे उपयोगकर्ता मानसिक दबाव व डर से मुक्त रहते हैं।
आदर्श दीप ने बताया कि ड्यूल ओटीपी सिस्टम ऑनलाइन लेन-देन और व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा को और मजबूत करता है। विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिक, पेंशनधारक व अकेले रहने वाले लोगों के लिए यह प्रणाली बेहद उपयोगी है।
पुलिस से अनुमति लेनी अनिवार्य
डीएसपी ने कहा कि सतर्क नागरिक ही सुरक्षित समाज की सबसे बड़ी शक्ति हैं। अभेद्य एप पुलिस और नागरिकों के बीच सहयोग को मजबूत करता है। यह सुरक्षा व्यवस्था को नई दिशा देता है। यह एप एंड्रॉयड व एप्पल दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है लेकिन इसे डाउनलोड करने के लिए पुलिस से अनुमति लेनी अनिवार्य है। डीएसपी ने बताया कि नागरिक संदिग्ध कॉल आने पर एसपी ऑफिस, साइबर सेल या अपने नजदीकी थाना व चौकी से अधिकृत एक्सेस प्राप्त कर एप डाउनलोड कर सकते हैं।
Trending Videos