सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   agrawal sabha decided fix money to transgenders

Sirsa News: अग्रवाल सभा ने किन्नरों को दी जाने वाली बधाई राशि तय की

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 29 Jan 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
agrawal sabha decided fix money to transgenders
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos



डबवाली। अग्रवाल सभा की बैठक में वीरवार को किन्नर समाज को दिए जाने वाली बधाई राशि को लेकर नियम तय किए गए हैं। यह निर्णय सर्वसम्मति से पारित कर प्रशासनिक अधिकारियों को भी अवगत करवाते हुए निर्णय से संबंधित पत्र सौंप दिए गए हैं।

सभा के प्रधान नसीब चंद गार्गी ने बताया कि लंबे समय से यह शिकायत सामने आ रही थी कि लड़के के जन्म या विवाह के बाद किन्नरों द्वारा बधाई के नाम पर परिवारों से अत्यधिक राशि की मांग की जाती है। इससे कई बार विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है। इसी समस्या के समाधान को लेकर अग्रवाल धर्मशाला में गत 3 जनवरी को समाज के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नसीब चंद ने बताया कि बैठक में कम व सामान्य आय वर्ग के परिवारों द्वारा किन्नरों के लिए 3100 से अधिकतम 5100 रुपये तक ही बधाई राशि तय की गई। इससे अधिक राशि के लिए परिवार को बाध्य न किए जाए। इसके साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि किन्नर समाज द्वारा बधाई लेने की तिथि व समय परिवार की सहमति से तय किया जाएगा, ताकि किसी प्रकार का दबाव या आपसी विवाद उत्पन्न न हो।
अग्रवाल सभा ने इस निर्णय से संबंधित पत्र उपायुक्त सिरसा सहित पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, डीएसपी एवं थाना प्रभारी शहर डबवाली को प्रेषित करने के अलावा किन्नर समाज के वर्गों को भी दी है। सभा पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह नियम किन्नर समाज के सभी समूहों पर समान रूप से लागू होगा।
सभा प्रधान नसीब गार्गी व अन्य पदाधिकारियों ने किन्नर समाज के सभी वर्गों से इस निर्णय को सकारात्मक रूप से अपनाने और सहयोग करने की अपील की है, ताकि सामाजिक सौहार्द बना रहे और अनावश्यक टकराव से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed