{"_id":"6a2999c634066d3c510ad052","slug":"agreement-reached-on-demands-in-the-meeting-of-saanjha-morcha-and-gm-roadways-sirsa-news-c-128-1-svns1027-159784-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सांझा मोर्चा और जीएम रोडवेज की बैठक में मांगों पर बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सांझा मोर्चा और जीएम रोडवेज की बैठक में मांगों पर बनी सहमति
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 10 Jun 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिरसा। सांझा मोर्चा सिरसा के प्रतिनिधिमंडल ने रोडवेज के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह जांगड़ा के साथ बुधवार को बैठक की। इस बैठक में 29 मई को प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को सुनकर एक मांग पत्र तैयार किया गया था। इसी मांगपत्र पर रोडवेज प्रबंधक के साथ बैठक हुई। रोडवेज जीएम कुलदीप जांगड़ा ने बताया कि कर्मचारी नेताओं के साथ बातचीत हुई है। उनकी कुछ मांगों का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।
बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण मांगों पर सहमति बनी। कर्मचारियों के विश्राम गृह में नया कूलर लगाया जाएगा। डीजल पंप, कैश ब्रांच और बुकिंग ब्रांच का संचालन सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक किया जाएगा। कर्मचारियों को अगले 15 दिनों के भीतर शिक्षा भत्ता जारी करने तथा 30 जून तक ओवरटाइम और नाइट अलाउंस का भुगतान करने पर भी सहमति बनी।
इसके अलावा एलटीसी का बजट प्राप्त होते ही संबंधित कर्मचारियों के खातों में राशि जमा करवाई जाएगी। बस स्टैंड परिसर का विस्तार करने के लिए दीवार तोड़ी जाएगी। काउंटरों और बसों में खुले रुपयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ कर्मचारियों की सुविधा के लिए 12-12 घंटे की रोटेशन प्रणाली लागू की जाएगी। बैठक में ड्यूटी सेक्शन का लैंडलाइन फोन पुनः शुरू करवाने और ड्यूटी ग्रुप में पूरा ड्यूटी रोस्टर उपलब्ध करवाने का भी निर्णय लिया गया।