{"_id":"6a528675b79d5e0f480735dc","slug":"application-will-taken-for-b-ed-upto-30-july-sirsa-news-c-128-1-svns1027-161338-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सीडीएलयू में बीएड में प्रवेश के लिए 30 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सीडीएलयू में बीएड में प्रवेश के लिए 30 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Sat, 11 Jul 2026 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली मेरिट सूची 3 और दूसरी 7 अगस्त को जारी होगी
फोटो 5
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा में बीएड और बीएड स्पेशल (एमआर) पाठ्यक्रमों के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू हो गई है। इसमें विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग, गवर्नमेंट एडेड कॉलेजों और सेल्फ फाइनेंसिंग शिक्षा महाविद्यालय शामिल हैं।
विश्वविद्यालय के डीन ऑफ कॉलेजेज प्रो. राम मेहर दीक्षित ने बताया कि शिक्षा विभाग और गवर्नमेंट एडेड कॉलेजों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और चॉइस फिलिंग 10 जुलाई से 30 जुलाई तक होगी। सेल्फ फाइनेंसिंग शिक्षा महाविद्यालयों के लिए यह प्रक्रिया 10 जुलाई से 7 अगस्त तक जारी रहेगी।
शिक्षा विभाग और गवर्नमेंट एडेड कॉलेजों में पहली मेरिट सूची 3 अगस्त को जारी होगी। दूसरी सूची 7 अगस्त को आएगी। रिक्त सीटों के लिए तृतीय और फिजिकल काउंसिलिंग 14 अगस्त को आयोजित होगी। इन संस्थानों में कक्षाएं 13 अगस्त से शुरू होंगी।
विज्ञापन
सेल्फ फाइनेंसिंग शिक्षा महाविद्यालयों में पहली मेरिट सूची 10 अगस्त को जारी की जाएगी। दूसरी सूची 14 अगस्त को आएगी। रिक्त सीटों के लिए फिजिकल काउंसिलिंग 19 से 26 अगस्त तक होगी। इन कॉलेजों में भी शैक्षणिक सत्र 13 अगस्त से प्रारंभ होगा।
काउंसिलिंग शुल्क
प्रवेश प्रक्रिया के तहत सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए काउंसिलिंग शुल्क 1500 रुपये निर्धारित किया गया है। हरियाणा के अनुसूचित जाति, दिव्यांग, बीसी, डीएससी, ओएससी वर्ग, बालिकाओं और ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 375 रुपये रखा गया है।