{"_id":"6a5284bcfad38520eb080224","slug":"opium-supplier-arrested-sirsa-news-c-128-1-sir1004-161359-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ट्रक से 99.34 किलो अफीम बरामदगी मामले में मुख्य आरोपी को मणिपुर से दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ट्रक से 99.34 किलो अफीम बरामदगी मामले में मुख्य आरोपी को मणिपुर से दबोचा
Sat, 11 Jul 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिपुर के चुराचांदपुर शहर का रहने वाला है आरोपी दीपू गुप्ता
पुलिस रिमांड में अफीम तस्करी नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही एसआईटी
आरोपी एएसआई को बर्खास्त, डीएसपी राज सिंह का तबादला व एसएचओ देवेंद्र कुमार को निलंबित कर चुका है पुलिस विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। ट्रक से दो बार में बरामद 99.34 किलोग्राम अफीम मामले की जांच कर रही हिसार एसआईटी ने मणिपुर से मुख्य आरोपी दीपू कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपी दीपू गुप्ता चुराचांदपुर का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद एसआईटी ने उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दीपू कुमार गुप्ता इस पूरे नेटवर्क का मुख्य अफीम सप्लायर है। उसने ही ट्रक मालिक गगनदीप सिंह को अफीम की खेप उपलब्ध कराई थी। मामले में गिरफ्तार आरोपियों गगनदीप सिंह व सुखराम से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ था कि चुराचांदपुर क्षेत्र का एक व्यक्ति बड़े पैमाने पर अफीम की तस्करी करता है। वह मणिपुर के अलावा म्यांमार से भी अफीम मंगवाकर विभिन्न राज्यों में सप्लाई करता है।
इसके बाद एसआईटी की टीम ने मणिपुर पहुंचकर दीपू कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रिमांड के दौरान एसआईटी उससे तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों, सप्लाई चेन व आर्थिक लेन-देन के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है। इस मामले में आरोपी एएसआई रणबीर अफीम तस्करी व भ्रष्टाचार के आरोप में पहले से ही न्यायिक हिरासत में है।
विज्ञापन
मामले के अनुसार, हिसार जिले के गांव दाहिमा निवासी रणबीर सिंह पहले हांसी में तैनात था। वहां उसका रिकॉर्ड संतोषजनक नहीं होने के कारण उसका तबादला सिरसा कर दिया गया था। करीब दो माह पहले उसकी नियुक्ति डिंग थाने में हुई थी। 10 जून को डिंग थाना पुलिस ने राजस्थान एनसीबी के सहयोग से एनएच-9 पर भावदीन के पास एक ट्रक से 88 किलो 970 ग्राम अफीम बरामद की थी। मामले की जांच एएसआई रणबीर सिंह को सौंपी गई।
11 जून को रणबीर सिंह बरामद 95 पैकेट अफीम लेकर अदालत पहुंचा, जहां न्यायालय की निगरानी में 190 सैंपल तैयार किए गए। इसी दौरान उसने अपने परिचित शमशेर सिंह निवासी फतेहाबाद को कुछ मात्रा में अफीम उपलब्ध कराई। बाद में फतेहाबाद की एंटी नारकोटिक्स सेल ने शमशेर सिंह को भट्टू थाना क्षेत्र में 57 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया। 17 जून को एसआईटी ने जांच की तो उक्त ट्रक से 10 किलोग्राम से ज्यादा अफीम और बरामद हुई।
आरोपी एएसआई को बर्खास्त कर चुका है पुलिस विभाग
10 जून को डीएसपी राज सिंह की निगरानी में डिंग थाना पुलिस ने ट्रक से 88.970 किलोग्राम अफीम बरामद की थी। इसके बावजूद बाद में उसी ट्रक से 10.370 किलोग्राम अफीम और बरामद हुई। इस मामले में पुलिस विभाग की ओर से एएसआई रणबीर को बर्खास्त किया जा चुका है। डीएसपी राज सिंह का तबादला नूंह कर दिया गया है व थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार को निलंबित किया जा चुका है।