{"_id":"69c42203fd5deae204039afb","slug":"astami-and-navami-today-sirsa-news-c-128-1-sir1002-155378-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अष्टमी व नवमी पर्व आज, घर-घर होगी कंजकों की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अष्टमी व नवमी पर्व आज, घर-घर होगी कंजकों की पूजा-अर्चना
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- इस बार एक साथ मनाई जा रही अष्टमी व नवमी, नवमी से एक दिन पहले खरीदारी में जुटे श्रद्धालु
- लोगों ने कन्याओं के लिए विभिन्न उपहार खरीदे, बर्तन से लेकर सूट तक की खरीदारी
फोटो- 19
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिलेभर में बुधवार को नवरात्र का सातवां दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। मंदिरों और घरों में मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की गई और भक्तों ने व्रत रखकर देवी मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं, वीरवार को जिलेभर में अष्टमी और नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।
इस बार विशेष संयोग के चलते अष्टमी और नवमी एक साथ मनाई जा रही है। अष्टमी और नवमी से एक दिन पहले ही बाजारों में भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालु सुबह से ही खरीदारी में जुटे नजर आए। शहर के मुख्य बाजारों, गलियों और चौक-चौराहों पर रौनक देखने लायक रही।
लोगों ने कन्या पूजन के लिए विभिन्न प्रकार के उपहार खरीदे। बर्तनों से लेकर सूट, चुनरियां, हेयर पिन, क्लिप, चूड़ियां और अन्य सजावटी सामान की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। दुकानदारों के अनुसार, इस बार खरीदारी में पहले से ज्यादा तेजी देखी गई।
कन्याओं के पूजन के लिए विशेष उत्साह
कन्याओं के पूजन को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। कई परिवारों ने पहले ही तैयारी पूरी कर ली थी जबकि कुछ लोग अंतिम समय तक खरीदारी करते दिखाई दिए। बाजारों में प्लास्टिक के बॉल, प्लेटें, स्टील के बर्तन, छोटी कटोरियां, गिलास, खिलौने और अन्य उपयोगी वस्तुओं की खूब बिक्री हुई। खासकर बच्चों के लिए रंग-बिरंगे गिफ्ट आइटम लोगों को आकर्षित कर रहे थे।
आज होगी कन्या पूजा
धार्मिक मान्यता के अनुसार, अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। इस दिन घर-घर में कंजकों को आमंत्रित कर उनकी पूजा की जाती है। उन्हें देवी का स्वरूप मानकर सम्मान दिया जाता है। श्रद्धालु कन्याओं के पैर धोकर, तिलक लगाकर और उन्हें भोजन कराकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इसके साथ ही उन्हें उपहार भी दिए जाते हैं। इसमें कपड़े, बर्तन और अन्य उपयोगी सामान शामिल होते हैं। वीरवार को जिलेभर के घरों में कंजकों की पूजा की जाएगी। इसके लिए महिलाएं और परिवार के अन्य सदस्य सुबह से ही तैयारियों में जुटे रहेंगे। घरों में साफ-सफाई कर विशेष पूजा की व्यवस्था की गई है। कई स्थानों पर मंदिरों में भी सामूहिक कन्या पूजन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मंदिरों में भी होंगे कार्यक्रम आयोजित
प्रसाद के रूप में हलवा, पूरी, चने और खीर बनाई जाएगी। इन व्यंजनों की तैयारी के लिए घरों में पहले से ही सामग्री जुटा ली गई है। महिलाएं पारंपरिक तरीके से प्रसाद बनाकर कन्याओं को भोग लगाएंंगी और बाद में परिवार के सदस्य भी इसे ग्रहण करेंगे। मंदिरों में विशेष सजावट की गई है। भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा।
Trending Videos