सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Attack with sharp weapons on a young man sitting in the field, first information report filed against nine

Sirsa News: खेत में बैठे युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, नौ पर प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 10 Jun 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Attack with sharp weapons on a young man sitting in the field, first information report filed against nine
विज्ञापन
सिरसा। गांव वैदवाला में खेत में बैठे युवक पर 9 युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। सदर थाना पुलिस ने घायल के बयान पर 9 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पुलिस को दिए बयान में लखविंदर सिंह निवासी वैदवाला ने बताया कि 7 जून को वह सुबह करीब 11 बजे अपने खेत में नीम के पेड़ के नीचे बैठा था। हांडीखेड़ा निवासी संदीप कुमार, राहुल, डिम्पल उर्फ अभिषेक, ओम प्रकाश, महेंद्र गोस्वामी व चार अन्य युवक वहां पहुंचे और उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। लखविंदर सिंह के अनुसार आरोपियों के साथ उसका पुराना विवाद चला आ रहा है। जांच अधिकारी संजय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed