{"_id":"6a2ae8f6a414acbcbb02111d","slug":"awake-system-repair-of-ding-mehuwala-underbridge-has-started-the-road-will-shine-in-a-month-farmers-wont-have-to-take-a-long-detour-sirsa-news-c-128-1-sir1011-159838-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जागी व्यवस्था... डिंग-मेहूवाला अंडरब्रिज की मरम्मत शुरू, एक महीने में चमकेगा रास्ता, किसानों को नहीं काटना पड़ेगा लंबा चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जागी व्यवस्था... डिंग-मेहूवाला अंडरब्रिज की मरम्मत शुरू, एक महीने में चमकेगा रास्ता, किसानों को नहीं काटना पड़ेगा लंबा चक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 11 Jun 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
डिंग मंडी और मेहूवाला के बीच बना अंडरब्रिज जिसकी सफाई शुरू हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डिंग मंडी। डिंग मंडी और मेहूवाला के बीच रेलवे लाइन के नीचे बने अंडरब्रिज की मरम्मत का कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। रेलवे की अनदेखी और सेम (जलभराव) के पानी और गंदगी के कारण अंडरब्रिज पूरी तरह ब्लॉक हो चुका था जिससे यहां से गुजरना नामुमकिन था। अब विभाग का दावा है कि करीब एक महीने के भीतर मरम्मत कार्य पूरा कर इसे दोबारा आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
गंदगी और मिट्टी हटाने का काम जारी
फिलहाल अंडरब्रिज के भीतर सालों से जमा कचरे, मिट्टी और सड़ रहे पानी को बाहर निकालने का अभियान चल रहा है। कर्मचारियों द्वारा सफाई पूरी होने के बाद इसमें वाटर प्रूफिंग का काम किया जाएगा ताकि भविष्य में दोबारा सेम का पानी अंदर न रिस सके और करोड़ों की लागत से बना यह ढांचा फिर से तालाब न बन जाए।
इस रास्ते के बंद होने का सबसे बड़ा खमियाजा डिंग मंडी, मेहूवाला और बन मंदोरी के किसानों को भुगतना पड़ रहा था। अपने ही खेतों तक पहुंचने के लिए किसानों को कई किलोमीटर का लंबा और अतिरिक्त चक्कर काटना पड़ता था जिससे उनका समय और डीजल दोनों बर्बाद हो रहे थे। मानसून के दिनों में स्थिति और भी बदहाल हो जाती है। अब रास्ता खुलने की आस में ग्रामीणों और किसानों को थोड़ी राहत जरूर नजर आ रही है।
विज्ञापन
-- -- --
इस अंडरब्रिज के बंद होने से हमारे लिए खेतों तक जाना एक जंग जीतने जैसा था। कई किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ता था। अब काम शुरू हुआ है, उम्मीद है कि प्रशासन इस बार काम अधूरा नहीं छोड़ेगा। - मुकेश कुमार, किसान, मेहूवाला
-- --
सेम के पानी ने इस रास्ते को सालों से निगल रखा था। ट्रैक्टर और कृषि उपकरण लेकर घूमकर जाना पड़ता था जिससे जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ता था। अंडर ब्रिज चालू होने से समय और खर्च दोनों बचेंगे। - रविंद्र, किसान, मेहूवाला
-- --
हम लंबे समय से इस नरक बन चुके रास्ते को ठीक कराने के लिए अफसरों के चक्कर काट रहे थे। अब जाकर सफाई और वाटर प्रूफिंग का काम शुरू हुआ है। उम्मीद है एक महीने बाद यह रास्ता सच में खुल जाएगा। - रमेश सहारण, पंच, डिंग मंडी