{"_id":"697b99a8f475ebd98105fbd2","slug":"bar-association-work-suspend-continued-sirsa-news-c-128-1-sir1004-152124-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बार एसोसिएशन का वर्क सस्पेंड जारी, राहत के लिए आरोपी पहुंचा हाईकोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बार एसोसिएशन का वर्क सस्पेंड जारी, राहत के लिए आरोपी पहुंचा हाईकोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 29 Jan 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। उपाध्यक्ष अधिवक्ता केवल कंबोज पर हुए हमले को लेकर वीरवार को भी सिरसा बार एसोसिएशन ने वर्क सस्पेंड रखा। एसोसिएशन हमला करने वाले आरोपी प्रमोद टांक की गिरफ्तारी की मांग कर रही है, वहीं, गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है।
वर्क सस्पेंड के कारण पिछले सात दिनों में अदालतों में करीब 5335 केसों की सुनवाई प्रभावित हो चुकी है। वादियों को बार-बार तारीख पर तारीख मिल रही है। बार एसोसिएशन के प्रधान अधिवक्ता गंगाराम ढाका का कहना है कि पुलिस आरोपी प्रमोद टाक को जब तक गिरफ्तार नहीं करती, तब तक वर्क सस्पेंड जारी रहेगा।
इस दौरान कोई भी अधिवक्ता अदालतों में पेश नहीं होगा। उपाध्यक्ष केवल कंबोज ने बताया कि आरोपी प्रमोद टांक ने अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। हाईकोर्ट के फैसले के बाद बार एसोसिएशन आगामी निर्णय लेगी।
Trending Videos