{"_id":"6a67b3e0c7c5e1e57d08927c","slug":"bike-theft-from-farm-house-sirsa-news-c-128-1-sir1004-162186-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: फार्म हाउस से बाइक चोरी सीसीटीवी में कैद मिले युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: फार्म हाउस से बाइक चोरी सीसीटीवी में कैद मिले युवक
Tue, 28 Jul 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। सीसीटीवी में कैद बाइक चोरी करके ले जाते दोनों अज्ञात युवक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले के गांव नेजाडेला स्थित एक फार्म हाउस से दो अज्ञात युवक बाइक चोरी करके ले गए। सदर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव कोटली निवासी चिमनलाल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह गांव नेजाडेला में गुरमीत सिंह उर्फ बिट्टू के फार्म पर जेसीबी चालक के रूप में कार्य करता है। 25 जुलाई को वह रोजाना की तरह बाइक से फार्म पर पहुंचा।
शाम को बाइक फार्म के अंदर खड़ी कर दी और वहीं सो गया। सुबह सात बजे उठकर देखा तो बाइक गायब थी। उसने फार्म हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
विज्ञापन
फुटेज में एक युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर दीवार फांदकर फार्म में प्रवेश करता दिखाई दिया। उसने कूलर पर रखी बाइक की चाबी उठाई और बाइक लेकर निकल गया। दूसरे कैमरे में दो युवक चोरी की गई बाइक ले जाते हुए दिखाई दिए।
जांच अधिकारी दीपा रानी ने बताया कि सदर थाना सिरसा में अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।