फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   old man cut by train

Sirsa News: कालांवाली में ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Tue, 28 Jul 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 28 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
old man cut by train
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालांवाली। गदराना रोड स्थित ओवरब्रिज के पास रविवार रात हादसा हुआ। बठिंडा से सिरसा जा रही रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान 65 वर्षीय मान सिंह निवासी कालांवाली के रूप में हुई है।
रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव को सिरसा नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी सुरजीत सिंह ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह हादसा रविवार रात को हुआ था।
विज्ञापन

मृतक की पहचान होने के बाद उनके बेटे होशियार सिंह और भतीजे सुभाष सिंह मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को बयान दर्ज कराए।
परिजनों ने बताया कि गदराना रोड पर रेलवे लाइन के दूसरी ओर उनका खेत है। मान सिंह खेत की देखभाल के लिए वहां गए थे। रेलवे लाइन पार करते समय उन्हें ट्रेन आने का पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कारण वह रेलगाड़ी की चपेट में आ गए। रेलवे पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया कार्रवाई की। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed