सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   budh singh will be honoured by cm

Sirsa News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से सम्मानित होंगे संतनगर के प्रगतिशील किसान बुध सिंह गिल

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 22 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
budh singh will be honoured by cm
 प्रगतिशील किसान बुध सिंह गिल।
विज्ञापन
कृषि में नवाचार व उन्नत बीज तैयार करने पर मिलेगा सम्मान।
Trending Videos


फोटो -- 9,10

संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में आयोजित कृषि मेला कार्यक्रम में रानियां खंड के गांव संतनगर निवासी बुध सिंह गिल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सम्माानित करेंगे। प्रगतिशील किसान बुध सिंह को यह सम्मान कृषि क्षेत्र में गेहूं व चावल नवाचार और उन्नत किस्म के बीज उत्पादन में दिया जाएगा।
प्रगतिशील किसान बुध सिंह गिल ने बताया कि उन्हें बचपन से ही खेती व पशुपालन जैसे कार्यों का शौक रहा है। खेती और पशुपालन को लेकर वह हमेशा से ही खेती में आविष्कार करने में लगे हुए थे। उनका लक्ष्य था कि वे उन्नत किस्म के बीज तैयार करें। किसान बुध सिंह ने बताया कि उनके पास 40 एकड़ कृषि भूमि है। इस पर वह बीते 20 वर्षों से कृषि विश्वविद्यालय हिसार के विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में अलग-अलग प्रकार के गेहूं व धान की खेती कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुध सिंह ने बताया कि मौजूदा समय में एक-एक एकड़ में ऑर्गेनिक गन्ना, चना व सरसों की फसल लगा रखी है। 2 एकड़ में पशुओं के लिए चारा और अन्य 35 एकड़ में गेहूं के अलग-अलग किस्म के बीज तैयार कर रहे हैं।
करनाल से लेकर हिसार के वैज्ञानिकों से किया संपर्क
बुध सिंह ने बताया कि वह चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के वाइस चांसलर डॉक्टर बीआर कंबोज, डॉक्टर ओपी बिश्रोई, धान विशेषज्ञ राकेश खरब, करनाल से पशु विशेषज्ञ डॉक्टर गरीब गोसांई व सिरसा से डॉक्टर देवेंद्र सिंह जाखड़, सेवानिवृत्त डायरेक्टर डॉक्टर एके सिंह, डॉक्टर गोपाला कृष्णा व डॉक्टर ज्ञानेंद्र सहित अन्य विशेषज्ञों के संपर्क में रहते हैं। उनके अनुभवों के आधार पर पशुपालन व कृषि दोनों क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन सब के अनुभवों के आधार पर कृषि संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या या फसल सुधार के लिए समय-समय पर मार्गदर्शन मिला है। इसी आधार पर वह ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा दे पा रहे हैं।
कई संस्थाएं कर चुकी हैं सम्मानित
बुध सिंह गिल कृषि जागरण संस्थान और दो बार इंटरनेशनल राइस इंस्टीट्यूट वाराणसी में डीएसआर व उन्नत खेती करने पर पुरस्कृत हो चुके हैं। इसी आधार पर बुध सिंह गिल को उनकी काबिलियत, कृषि क्षेत्र में नवाचार व आविष्कार करने की लगन ने उन्हें आज प्रदेश के प्रगतिशील किसानों की अव्वल श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed