सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   bus problem of faggu village

Sirsa News: फग्गू के ग्रामीणों की बस सेवा की मांग अनसुनी, छात्र-छात्राएं परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 22 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
bus problem of faggu village
गांव फग्गू का बस स्टैंड
विज्ञापन
जनसमस्या
Trending Videos

- कई बार मांगपत्र देने के बावजूद नहीं हुआ समाधान, निजी बस संचालकों की मनमानी से बढ़ीं दिक्कतें
फोटो- 14 से 19

रोड़ी। गांव फग्गू के ग्रामीणों को परिवहन सुविधा के अभाव में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने 1 जनवरी 2025 को मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री को मांगपत्र भेजकर डबवाली वाया कालांवाली से चंडीगढ़ के लिए सुबह के समय अतिरिक्त सरकारी बस सेवा शुरू करने की मांग की थी लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
ग्रामीणों के अनुसार, वर्तमान में सुबह 5:10 बजे पहली बस, 6:30 बजे दूसरी बस और इसके बाद सीधे 8 बजे तीसरी बस उपलब्ध है। इन बसों के बीच लंबे अंतराल के कारण यात्रियों, विशेषकर स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मांग की थी कि इन समय अंतरालों के बीच एक अतिरिक्त बस चलाई जाए ताकि यात्रियों को राहत मिल सके। इसके अलावा, डबवाली वाया रोड़ी रूट पर चलने वाली निजी बसों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि निजी बस संचालक निर्धारित 16 मिनट की सेवा के बजाय 45 से 50 मिनट के अंतराल में बसें चलाते हैं। इससे यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। ग्रामीणों ने 22 अगस्त 2025 को जीएम सिरसा को भी इस संबंध में मांगपत्र सौंपा था लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव से सिरसा जाने के लिए कोई अन्य सीधा रूट उपलब्ध नहीं है। मजबूरी में सरदूलगढ़ होकर जाना पड़ता है। इससे समय और खर्च दोनों बढ़ जाते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द अतिरिक्त बस सेवा शुरू करने और निजी बस संचालकों पर सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की है ताकि आमजन और विद्यार्थियों को राहत मिल सके। संवाद



बॉक्स
बस सेवा की कमी से रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। सुबह के समय बच्चों और कामकाजी लोगों को समय पर साधन नहीं मिल पाता। निजी बस संचालक मनमानी करते हैं जिससे इंतजार बढ़ जाता है। प्रशासन को तुरंत नई सरकारी बस सेवा शुरू करनी चाहिए।
- नायब सिंह ग्रामीण, फग्गू।


बॉक्स
डबवाली से चंडीगढ़ रूट पर बीच का समय पूरी तरह खाली रहता है। इस कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। निजी बसें तय समय पर नहीं चलतीं और अपनी सुविधा से संचालन करती हैं। सरकार को इस समस्या का शीघ्र समाधान करना चाहिए।
-दिलबारा सिंह, ग्रामीण, फग्गू।


सिरसा जाने के लिए सीधा रूट न होने से लोगों को सरदूलगढ़ होकर जाना पड़ता है। इससे समय और खर्च दोनों बढ़ जाते हैं। छात्र-छात्राओं को विशेष दिक्कत होती है। प्रशासन को जल्द बस सुविधा बढ़ाकर ग्रामीणों को राहत प्रदान करनी चाहिए।
- गुरविंदर सिंह, ग्रामीण, फग्गू।
वर्जन
मंगलवार को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरे रूट की समीक्षा की जाएगी। साथ ही उपलब्ध बसों की संख्या और संचालन की संभावनाओं का आकलन किया जाएगा। हमारा प्रयास है कि आमजन को हो रही असुविधा का जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए।
-अनित यादव, जीएम बस स्टैंड सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed