{"_id":"69ea642f40952982270b5a51","slug":"car-driver-given-bail-sirsa-news-c-128-1-sir1004-157227-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गाड़ी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर तुरंत जमानत पर किया रिहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गाड़ी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर तुरंत जमानत पर किया रिहा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
कार चालक द्वारा कैमरा मेन युवक को टक्कर मारने की वीडियो फोटो। फ़ाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सड़क पर खड़े होकर शादी का वीडियो बना रहे फोटोग्राफर को मारी थी टक्कर
टक्कर से 30 फीट दूर जा गिरा था फोटोग्राफर
अस्पताल ले जाते समय हो गई थी मौत
फोटो 21
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सड़क पर खड़े होकर शादी का वीडियो बना रहे फोटोग्राफर की तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से मौत होने के मामले में आरोपी गाड़ी चालक को पुलिस ने जमानत पर रिहा कर दिया है। आरोपी चालक संदीप कुमार वार्ड नंबर एक शक्ति नगर फतेहाबाद का रहने वाला है। पुलिस ने संदीप को घटनास्थल से हिरासत में ले लिया था।
गांव अभोली निवासी 28 वर्षीय मलकीत सिंह हिसार रोड स्थित सफल स्टूडियो पर काम करता था। बुधवार सुबह साढ़े छह बजे वह दिल्ली पुल के पास एक शादी समारोह का सड़क पर खड़ा होकर वीडियो बना रहा था।
इसी दौरान सिरसा से फतेहाबाद की ओर जा रही तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी थी। इससे वह उछल कर करीब 30 फीट दूर जा गिरा। टक्कर के बाद तेज रफ्तार गाड़ी डिवाइडर में जा लगी। शादी समारोह में शामिल लोगों ने गाड़ी चालक को घेरकर पकड़ लिया।
इसके बाद गंभीर रूप से घायल मलकीत को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही खैरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी चालक संदीप निवासी शक्ति नगर फतेहाबाद को हिरासत में ले लिया।
जांच अधिकारी राजपाल का कहना है कि आरोपी संदीप कुमार के खिलाफ बीएनएस की धारा 281,106 के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के बाद उसे पुलिस ने जमानत पर रिहा कर दिया गया है। उक्त दोनों धाराएं जमानती हैं। आरोपी मौके से भागा नहीं। इसलिए उसपर हिट एंड रन का केस नहीं बनता था।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X