{"_id":"6a1734d03fe6bd45a404e03c","slug":"cash-stolen-from-kirana-shop-sirsa-news-c-128-1-svns1027-159069-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ग्राहक बनकर आए व्यक्ति ने गल्ले से नकदी चुराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ग्राहक बनकर आए व्यक्ति ने गल्ले से नकदी चुराई
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 27 May 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। शहर के पंजाब बस स्टैंड के पास स्थित दशमेश टैक्सी स्टैंड पर बुधवार दोपहर को एक किराना स्टोर में चोरी की घटना सामने आई है। चोर दुकान से लगभग 12 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गया। दुकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में दुकान संचालक सुनील कुमार ने बताया कि दुकान पर वह और उसका बेटा बैठते हैं। घटना के समय वह और उनका बेटा किसी जरूरी काम से बाजार में गए हुए थे। इसके चलते दुकान पर उनका भाई अनिल मौजूद था। वह थोड़ा मानसिक तौर पर कमजोर है।
सुनील कुमार ने बताया कि चोरी के इरादे से ग्राहक बनकर आए व्यक्ति ने दुकान पर बैठे उसके भाई से कुछ सामान मांगा और जब उसका भाई दुकान के अंदर से सामान लेने गया तो व्यक्ति ने मौका देखकर गल्ले में पड़ी नकदी चुरा कर भाग गया। उसके भाई को चोरी का अहसास हुआ तब तक चोर बाइक से भाग निकला था।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा मामले की जांच शुरू की। चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Trending Videos