{"_id":"6a17364393fc991bc90e64d1","slug":"dispute-during-encroachment-erasing-sirsa-news-c-128-1-svns1027-159093-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सरकुलर रोड पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, दुकानदारों ने की हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सरकुलर रोड पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, दुकानदारों ने की हाथापाई
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 27 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद की टीम के साथ बहस करते हुए दुकानदार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- दुकानदारों ने दुकान के अंदर से सामान उठाने का लगाया आरोप, पड़ोसी दुकानदारों की आपस में हुई लड़ाई, सड़क पर चले लात-घूंसे
- अतिक्रमण हटाने के दौरान टीम ने कूलर विक्रेताओं का उठाया था सामान
- व्यापारी बोले - नगर परिषद की टीम के कर्मचारी करते है भेदभाव
फोटो - 29,30
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सरकुलर रोड पर बुधवार सुबह 11 बजे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नगर परिषद की टीम ने शुरू की। टीम के सदस्यों ने सड़कों पर कूलर व अन्य सामान को जब्त करना शुरू कर दिया। तभी दुकानदारों ने विरोध जताया और कर्मचारियों से बहस शुरू कर दी। इस दौरान एक घंटे तक जमकर हंगामा हुआ। दुकानदारों ने नगर परिषद टीम के कर्मचारियों पर मारपीट के आरोप लगाए।
नगर परिषद के कर्मचारियों ने कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कोई मारपीट नहीं की गई है। कर्मचारी सामान उठाने की कार्रवाई रहे थे। नगर परिषद की टीम की ओर से नियमित रूप से कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, इस दौरान टीम के सदस्यों ने जिन दुकानदारों का सामान उठाया था उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारी भेदभाव करते हैं। दूसरे दुकानदारों ने उन्हें पैसा दिया है।
दुकानदारों ने नगर परिषद कर्मचारियों के साथ बहसबाजी की। उसके बाद जिन दुकानदारों का सामान उठाया गया था उन्होंने जिन दुकानदारों का सामान नहीं उठाया उनसे बहस की। एक दुकानदार के चार से पांच लोगों ने दूसरे व्यापारी की मीडिया के सामने ही पिटाई कर दी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। पुलिस को मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाना पड़ा।
विज्ञापन
अतिक्रमण पर रुक-रुक कर क्यों होती है कार्रवाई
नगर परिषद की टीम की ओर से नियमित तौर पर कार्रवाई नहीं की जाती है। इस कारण दुकानदार अतिक्रमण को गंभीरता से नहीं लेते हैं। इसी का परिणाम है कि बार-बार विवाद की स्थिति पैदा होती है। यदि नियमित रूप से अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई होती रहे तो लोग अपने आप ही अतिक्रमण करना छोड़ देंगे। ट्रैफिक पुलिस भी इस मामले में गंभीरता दिखाएगी।
कोट्स
नगर परिषद की ओर से नियमित रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। कुछ व्यापारियों ने विरोध किया था उन्हें सरकारी नियमों के बारे में अवगत करवाया दिया गया है। यदि काम में बाधा डाली जाएगी तो टीम की ओर से एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। जिन लोगों ने सामान नहीं उठाया था उनका चालान किया जाएगा।
-जयवीर सिंह, सीएसआई, नगर परिषद

Trending Videos