{"_id":"6a1835a8aba40f767808fe9f","slug":"weather-takes-turn-in-haryana-storms-and-hailstorm-wreak-havoc-in-chopta-rain-brings-relief-from-heat-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में मौसम का बदला: चोपटा में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से तबाही, रेवाड़ी में बारिश से मिली गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में मौसम का बदला: चोपटा में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से तबाही, रेवाड़ी में बारिश से मिली गर्मी से राहत
संवाद न्यूज एजेंसी, चोपटा/रेवाड़ी
Published by: Naveen
Updated Thu, 28 May 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
सार
रेवाड़ी में भी देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली। दिनभर की तेज धूप और लू के थपेड़ों से परेशान लोगों को शाम करीब साढ़े चार बजे आसमान में बादल छाने और तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने बड़ी राहत दी।
हरियाणा का मौसम का मिजाज बदला
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
हरियाणा में मौसम ने अचानक करवट ली है। एक तरफ जहां राजस्थान की सीमा से सटे चोपटा क्षेत्र में भारी आंधी-तूफान ने तबाही मचाई है, वहीं दूसरी तरफ रेवाड़ी में बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है।
चोपटा क्षेत्र में तूफान का कहर
वीरवार दोपहर को चोपटा क्षेत्र के कागदाना, कुम्हारिया, रामपुरा ढिल्लों, चाहरवाला और जोगीवाला सहित कई गांवों में अचानक बादल छाने के बाद बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते करीब 15 मिनट तक चली इस बारिश ने भयंकर तूफान का रूप ले लिया। रामपुरा ढिल्लों के आसपास ओलावृष्टि भी हुई।
तूफान की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कई ग्रामीणों के मकानों की छतें उड़ गईं और खिड़कियों व सौर ऊर्जा के शीशे टूट गए। कुम्हारिया रोड पर पेड़ उखड़ कर गिर गए। कागदाना से खेड़ी जाने वाली बिजली की छोटी-बड़ी लाइनों के खंभे टूटने से पूरे इलाके की बिजली सप्लाई ठप हो गई। तूफान के कारण पहले से बिजाई की गई नरमा और कपास की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन व लाइनों को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
रेवाड़ी में गर्मी से मिली राहत
दूसरी ओर, रेवाड़ी में भी देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली। दिनभर की तेज धूप और लू के थपेड़ों से परेशान लोगों को शाम करीब साढ़े चार बजे आसमान में बादल छाने और तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने बड़ी राहत दी। शहर में जमकर ओलावृष्टि भी हुई। बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया, जिससे कई दिनों से भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों ने घरों से बाहर निकलकर ठंडी हवाओं का आनंद लिया।

Trending Videos