{"_id":"69b9a46e118ef1c0910aa314","slug":"census-training-sirsa-news-c-128-1-sir1002-154880-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: हाउस लिस्टिंग एप पर डाटा दर्ज करने का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: हाउस लिस्टिंग एप पर डाटा दर्ज करने का दिया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जनगणना-2027 की तैयारियों के लिए फील्ड ट्रेनर्स की कार्यशाला
फोटो- 6
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जनगणना कार्य की तैयारियों के तहत पंचायत भवन में आयोजित फील्ड ट्रेनर्स की कार्यशाला के दूसरे दिन प्रतिभागियों को हाउस लिस्टिंग ब्लॉक का लेआउट मैप बनाने, हाउस लिस्टिंग एप पर डेटा दर्ज करने तथा सर्वे के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यशाला में डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर हिमांशु और एसोसिएट प्रोफेसर एवं मास्टर ट्रेनर सुरेंद्र कुमार ने फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना प्रक्रिया के विभिन्न चरणों को समझाते हुए हाउस लिस्टिंग ब्लॉक के सटीक और व्यवस्थित लेआउट मैप तैयार करने की विधि बताई।
प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को हाउस लिस्टिंग एप को मोबाइल में इंस्टॉल करने, लॉगिन करने और प्रभावी ढंग से उपयोग करने का अभ्यास कराया गया। मास्टर ट्रेनर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि डिजिटल माध्यम से जनगणना कार्य को अधिक पारदर्शी और तेज बनाया जा रहा है। उन्होंने एप के माध्यम से डेटा एंट्री, त्रुटियों से बचाव और समय पर जानकारी अपलोड करने के तरीकों पर भी प्रकाश डाला।
इस दौरान हाउस लिस्टिंग से संबंधित 34 प्रश्नों को विस्तार से समझाया गया, जिनमें परिवार की संरचना, आवास की स्थिति, सुविधाओं की उपलब्धता और अन्य सामाजिक-आर्थिक पहलुओं से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदु शामिल हैं। कार्यशाला के अंत में प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया गया और उन्हें जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।
Trending Videos