सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   cia prabhari suspend

Sirsa News: ऑडियो वायरल होने पर डबवाली सीआईए प्रभारी राजपाल सस्पेंड

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 18 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
cia prabhari suspend
विज्ञापन
- शराब ठेकेदार के खिलाफ नशे में फंसाने की साजिश रचने पर हुई कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। डबवाली में नशा बरामदगी मामले को लेकर सीआईए स्टाफ प्रभारी पर ही गंभीर आरोप लगे हैं। आरोपों का ऑडियो वायरल होने के बाद एसपी जसलीन कौर ने सीआईए स्टाफ डबवाली के प्रभारी राजपाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया गया है।
आरोप है कि सीआईए प्रभारी ने एक शराब ठेकेदार के कार्यालय में नशीला पदार्थ रखवाया था। इसे बाद में डबवाली पुलिस की एक सेल टीम ने बरामद किया था। सेल के उठाए गए माल को वापस उठवा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के आपस में मिलकर किए गए इस खेल का खुलासा तब हुआ जब एक पुलिस कर्मी ने इस पूरे मामले का स्टिंग कर लिया और उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दिया। उच्चाधिकारियों के मामला संज्ञान में आने के बाद तुरंत प्रभाव से अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए सीआईए प्रभारी राजपाल को सस्पेंड कर पुलिस लाइन भेज दिया गया।


निलंबित सीआईए प्रभारी राजपाल ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि यह उनके खिलाफ रचा गया षड्यंत्र है। उन्हें बदनाम करने की साजिश के तहत झूठे आरोप लगाए गए हैं।
राजपाल ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी गठित करने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायत करने वाले हवलदार पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। वह पूर्व में भी झूठी शिकायतें देने के आरोपों का सामना कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed