सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   fourth accuse arrested in sonu murder

Sirsa News: कार से कुचलकर युवक की हत्या करने के मामले में चौथा आरोपी काबू

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 18 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
fourth accuse arrested in sonu murder
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया युवक एक दिन के पुलिस रिमांड पर



संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव खाजाखेड़ा में 26 अप्रैल की रात युवक सोनू की कार से कुचलकर हत्या करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने घटना में संलिप्त चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ कर उसके अन्य साथियों की पहचान की जाएगी।

सदर थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस शिवम यादव ने बताया कि मृतक सोनू के पड़ोस में रहने वाले गांव खाजाखेड़ा निवासी सागर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह सैलून का कार्य करता है। करीब एक वर्ष पूर्व एक पैलेस में आयोजित शादी समारोह के दौरान गुरु तेग बहादुर कॉलोनी निवासी जसविंद्र उर्फ बठल ने उससे नैपकिन मांगी थी लेकिन सागर ने नैपकिन देने से मना कर दिया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और झगड़ा हुआ था। उसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सागर ने बताया कि घटना वाली रात करीब 8:30 बजे कुछ युवक मोटरसाइकिलों पर सवार होकर गांव में आए थे। इसके लगभग दो घंटे बाद रात करीब 10 बजे आरोपी कार में सवार होकर मौके पर पहुंचे और जान से मारने की नीयत से सीधे सोनू पर कार चढ़ा दी। आरोपियों ने सोनू को कार से कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान शिकायतकर्ता सागर एक तरफ हट जाने के कारण बाल-बाल बच गया।


प्रशिक्षु आईपीएस शिवम यादव ने बताया कि जैसे ही यह मामला पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के संज्ञान में आया। उन्होंने तुरंत पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर सदर थाना सिरसा में नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने घटना में संलिप्त आरोपी जसविंद्र सिंह उर्फ जस्सू उर्फ बठल निवासी वार्ड नंबर 27, गुरु तेग बहादुर नगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात में शामिल अन्य व्यक्तियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
प्रशिक्षु आईपीएस ने बताया कि इससे पहले इस मामले में संलिप्त तीन अन्य आरोपी गुरजोत, रवि तथा विक्रमजीत उर्फ विक्का को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed