सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   woman and girl injured in accident

Sirsa News: रोडवेज बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, फंसकर घिसटती रहीं महिला व छात्रा

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 18 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
woman and girl injured in accident
 महिला आईटीआई का चौक पर हादसे के बाद खड़ी बस, नीचे फसी हुई स्कूटी संवाद
विज्ञापन
महिला बहुतकनीकी संस्थान के पास सुबह साढ़े 10 बजे हुआ हादसा, दोनों अस्पताल में भर्ती

- दोनों को चालक व परिचालक ऑटो में लेकर आए नागरिक अस्पताल
- पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की शुरू, ब्रेकर नहीं होने से होते हैं हादसे
फोटो ----- 10,11,12,15,16

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। नागरिक अस्पताल रोड पर महिला आईटीआई चौक पर रानियां के बणी से आ रही रोडवेज बस ने स्कूटी सवार महिला और छात्रा को टक्कर मार दी। 10 फीट तक स्कूटी के साथ महिला व छात्रा घिसटतीं रहीं। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। बस चालक और परिचालक उन्हें ऑटो से नागरिक अस्पताल लेकर आए। यहां पर उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
बस से चालक परिचालक के अस्पताल आने के बाद बस में बैठीं सवारियां अन्य साधनों से चली गईं। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बस की गति ज्यादा थी। 20 फीट तक ब्रेक लगाने के बाद कहीं जाकर बस रुकी। लोगों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यहां महिला आईटीआई का चौक है। आगे लड़कों की आईटीआई है। दोनों जगहों पर प्रशासन ने कोई ब्रेकर नहीं बनाए हैं। तेज गति से वाहन गुजरते हैं। हर दिन दो से तीन हादसे होते हैं। इतना ही नहीं, नागरिक अस्पताल के आगे तक ब्रेकर नहीं है जहां पर मरीजों का आना-जाना दिन व रात को लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा के ताऊ राजू ने बताया कि घायल युवती का नाम तन्नु है। वह जेजे कॉलोनी की रहने वाली है। उसे पिता दर्शन सिंह पेंटर का काम करते हैं। हाल ही में तन्नु ने 12वीं की परीक्षा पास की है। वह सिलाई सेंटर में सिलाई सीखती है। सिलाई सिखाने वाली ट्रेनर नवजीत कौर रानियां की रहने वाली हैं। मौजूदा समय में वह अपने मायके शिव चौक के पास रहती हैं।

रविवार को सुबह साढ़े 10 बजे के आसपास स्कूटी से तन्नु उन्हें शिव चौक छोड़ने के लिए रानियां रोड होकर जा रही थी। जब वह महिला आईटीआई के चौक से रोड क्रॉस करने लगी तो रोडवेज की तेज रफ्तार बस ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी बस के आगे के हिस्से में फंस गई और दोनों स्कूटी सहित 10 से 15 फीट तक घिसटती चली गईं।
बस चालक राजा सिंह बस को रोककर परिचालक सहित नीचे उतर आया। इस दौरान आसपास लोगों भी जमा होने लगे। इतना ही नहीं, बस की सवारियां भी जमा हो गईं। डायल 112 को फोन किया गया लेकिन दोनों की गंभीर हालात को देखते हुए चालक व परिचालक ऑटो में बैठाकर उन्हें नागरिक अस्पताल लेकर आए। जहां पर उनका उपचार चल रहा है।
परिजनों के अनुसार तन्नु के सिर का सीटी स्कैन करवाया गया है। इसके अलावा, शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। वह बोलने की हालत में नहीं है। वहीं, नवजीत कौर के सिर, मुंह, पैर और हाथों पर चोट आई है। उसकी हालत भी स्थिर बनी हुई है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच
नागरिक अस्पताल में पहुंच कर जेजे चौकी पुलिस ने पहले घायलों का हालचाल जाना। वे कुछ भी बताने की हालात में नहीं थी। पुलिस ने परिजनों से बातचीत की और मौके पर पहुंची। जहां पर पुलिस ने उस समय क्या स्थिति रही। उसकी जांच की। वहीं, लोगों ने उन्हें घटनाक्रम के बारे में बताया। पुलिस के अनुसार घायलों के खतरे से बाहर आने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। बस को कब्जे में ले लिया गया है।
प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान
लोगों ने कहा कि इस चौक पर महिला आईटीआई है। सैकड़ों बच्चे रोज आते हैं। इसके अलावा, कालीमाता का मंदिर है। मंदिर में सुबह व शाम पूजा करने के आसपास के क्षेत्र से बड़े स्तर पर लोग आते हैं। इसके बावजूद आज तक प्रशासन ने इन चौकों पर ब्रेकर बनाना मुनासिब नहीं समझा। हर रोज यहां पर हादसे होते हैं। इस चौक से आगे लड़कों की आईटीआई है। वहां पर भी ऐसे ही हालात हैं। तेजी से वाहन यहां से गुजरते हैं।
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उठ चुका है मामला
सड़क सुरक्षा समिति के अंदर नागरिक अस्पताल रोड पर गड्ढों को दुरुस्त करने के साथ-साथ वाहन सुरक्षा को लेकर आदेश दिए गए थे। नगर परिषद ने सड़कों के गड्ढे जरूर भर दिए लेकिन दूसरे विभाग के अधिकारियों ने इस मुख्य सड़क पर ब्रेकर, दिशा सूचक आदि लगाने को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई। आलम यह है कि नागरिक अस्पताल के पास भी ब्रेकर नहीं लगाए गए हैं। यहां पर बड़े स्तर पर वाहनों और मरीजों का आना-जाना लगा रहता है।
अचानक स्कूटी आगे आई, युवती घबरा गई
रानियां के बणी, जीवनगर से सिरसा रूट की बस के चालक राजा सिंह ने बताया कि बस से लड़कों की आईटीआई के पास सवारियां उतारी थीं। उससे कुछ दूरी पर ही महिला आईटीआई का यह चौक है। बस की स्पीड ज्यादा नहीं थी। युवती आगे अचानक स्कूटी ले गई। उसे बचाने के लिए डिवाइडर की ओर बस ले आए। इस दौरान युवती घबरा गई और यह हादसा हो गया। दोनों को एंबुलेंस का इंतजार किए बिना परिचालक व लोगों की सहायता से ऑटो में लेकर नागरिक अस्पताल ले आए। शुक्र है दोनों की जान बच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed