{"_id":"6a0a0a0d1160d4d453004e4f","slug":"youth-suicide-sirsa-news-c-128-1-svns1027-158547-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गांव सकताखेड़ा में युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गांव सकताखेड़ा में युवक ने फंदा लगाकर दी जान
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 18 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मजदूरी कर लौटी मां ने देखा पंखे से लटका शव
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। उपमंडल के गांव सकताखेड़ा में शनिवार को 18 वर्षीय युवक रवि पुत्र दयाराम ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई करने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
परिजनों के अनुसार, रवि की मां सुनीता रोजाना की तरह मजदूरी करने गई थी। रवि घर पर अकेला था। शनिवार को दोपहर बाद जब वह काम खत्म कर घर लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज लगाने के बावजूद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो उसने अंदर झांककर देखा तो उसका बेटा रवि चुनरी के फंदे से पंखे की कुंडी से लटका था।
मां के शोर मचाने पर पड़ोसी व अन्य ग्रामीण घर पर पहुंचे। घटना की सूचना तुरंत थाना सदर डबवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना सदर डबवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए उपमंडल नागरिक अस्पताल डबवाली पहुंचाया गया।
सदर थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक के बड़े भाई शिवा के बयान दर्ज कर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई अमल में लाई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।