सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   truck owner and driver died by current

Sirsa News: करंट लगने से ट्रक मालिक और चालक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 18 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
truck owner and driver died by current
 घटनास्थल पर खड़ा ट्रक।
विज्ञापन
गांव बणी की अनाज मंडी में रविवार दोपहर ट्रक में फंसा बिजली का तार

फोटो - 18
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। गांव बणी की अनाज मंडी में रविवार दोपहर करंट लगने से ट्रक मालिक और चालक की मृत्यु हो गई। आढ़तियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। करीवाला चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सिरसा भेजा।

जानकारी के अनुसार, गांव बणी की अनाज मंडी में पंजाब के रामा मंडी निवासी नत्था सिंह व गुरसेवक सिंह ने अपना ट्रक गेहूं उठान में लगा रखा था। रविवार दोपहर को जब दोनों व्यक्ति ट्रक में सवार होकर मंडी से निकलने लगे तो अचानक ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार ट्रक को छू गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे ट्रक में करंट आने से दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों व्यक्तियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सिरसा की मोर्चरी में रखवाया है।

एसआई श्यामलाल ने बताया कि मृतकों की पहचान पंजाब के रामा मंडी निवासी नत्था सिंह (57 वर्षीय) और गुरसेवक सिंह (60 वर्षीय) के रूप में हुई है। वे बणी अनाज मंडी से ट्रक से गेहूं उठान के कार्य में लगे थे। मंडी के पास से गुजर रहे बिजली का तार ट्रक को छूने से दोनों व्यक्तियों की मौके पर मौत हो गई।
फोटो - रानियां02 घटनास्थल पर खड़ा ट्रक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed