{"_id":"69da903e5a55b2c6440ca13a","slug":"combine-owner-died-in-accident-sirsa-news-c-128-1-sir1002-156403-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, कंबाइन मालिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, कंबाइन मालिक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
कंबाइन मालिक मृतक सुखराज सिंह की फाइल फोटो
विज्ञापन
गांव अलीका के पास हुआ हादसा, ऐलनाबाद से बाइक से अपने गांव जा रहे थे
फोटो- 13
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। गांव अलीकां के पास सड़क हादसे में कंबाइन मालिक की मौत हो गई। मृतक 53 वर्षीय सुखराज सिंह गांव मानवाला पंजाब के रहने वाले थे।
सुखराज सिंह सिरसा के ऐलनाबाद क्षेत्र में कंबाइन मशीन से गेहूं काटने आए थे। शुक्रवार रात को वह बाइक से अपने गांव जा रहे थे। गांव अलीकां के पास बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे सुखराज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
रात को अलीकां के पास से एक कंबाइन गुजर रही थी तो चालक कुलदीप ने सड़क पर एक व्यक्ति को पड़े देखा। उसने कंबाइन रोककर देखा तो वह उसका दोस्त सुखराज सिंह था। इसके बाद कुलदीप ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
जांच अधिकारी बलविंदर सिंह का कहना है कि पुलिस ने मृतक सुखराज के पुत्र लखविंदर सिंह के बयान दर्ज कर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की है। शनिवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
Trending Videos