{"_id":"69da8f3d2a70cca8740309f8","slug":"farmers-jam-nh-sirsa-news-c-128-1-svns1027-156410-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: किसानों ने एनएच-9 किया जाम, भावदीन टोल प्लाजा पर धरना देकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: किसानों ने एनएच-9 किया जाम, भावदीन टोल प्लाजा पर धरना देकर की नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
सड़क के बीच धरने पर बैठे किसान।
विज्ञापन
वाहन चालकों को करना पड़ा परेशानियों का सामना, पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों से निकाला, वाहन चालकों को लंबा रास्ता तय करना पड़ा
पुलिस व किसानों के बीच हुई थोड़ी धक्का-मुक्की,एसपी के समझाने पर साढ़े तीन घंटे में ही समाप्त किया धरना
फोटो 27,28,29,30
संवाद न्यूज एजेंसी
डिंग मंडी/सिरसा। फसल खरीद के नए नियमों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शनिवार को किसानों ने भावदीन टोल प्लाजा पर नेशनल हाईवे-9 जाम कर दिया। इस दौरान किसानों ने हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम लगने से वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने जाम की स्थिति से बचने के लिए वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ दिया। रूट डायवर्जन के चलते डबवाली, पंजाब, डिंग, फतेहाबाद जाने और सिरसा आने वाले वाहन चालकों को लंबा रास्ता तय करना पड़ा।
दोपहर दो बजे पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन भारी पुलिस फोर्स के साथ भावदीन टोल प्लाजा पहुंचे। उस समय किसान धरने पर बैठे लंगर खा रहे थे। किसानों ने पुलिस से कहा कि धरने का समय तीन बजे तक का है। इसके बाद पुलिस कर्मचारी सड़क पर बैठे किसानों को खड़ा करने लग गए। इस दौरान पुलिस व किसानों के बीच थोड़ी धक्का-मुक्की भी हुई।
इससे पहले सुबह 11 बजे काफी संख्या में किसान भावदीन टोल प्लाजा पर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने नेशनल हाईवे-9 धरना दे दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद डीएसपी संजीव बल्हारा के नेतृत्व में 800 पुलिस कर्मचारी टोल प्लाजा पर तैनात कर दिए गए।
इन रास्तों से वाहन चालकों को निकाला गया
जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने सड़क के दोनों ओर नाकेबंदी कर दी और वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकालना शुरू कर दिया। वाहन चालकों को गांव जोधकां से सुचान और भावदीन से सिकंदरपुर मार्ग के जरिए निकाला गया।
सरकार को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने किसानों से बातचीत की तो टोल प्लाजा की तीन लाइनों को आंशिक रूप से खोल दिया गया। कुछ देर में किसान जाम हटाने के लिए राजी हो गए। इसके बाद किसानों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही सरकार ने नए फसल नियमों को वापस नहीं लिया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर किसान नेता हरजिंदर सिंह नानूआना, सुखदेव सिंह, रघुवीर सिंह, भरत झांझड़िया, लक्खा सिंह अलीकां, जस्सा सिंह नानूआना, हरजीत सिंह ढिल्लो, रणधीर सिंह आदि मौजूद रहे।
ऐलनाबाद में किसानों ने लगाया जाम
फोटो-31
संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। हरियाणा में गेहूं खरीद के नए सरकारी नियमों के विरोध में किसानों ने संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले शनिवार को चक्का जाम का आह्वान किया। इसी कड़ी में ऐलनाबाद की मार्केट कमेटी गेट के सामने किसानों ने सांकेतिक धरना देकर अपना विरोध दर्ज करवाया।
धरने के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएसपी सिद्धार्थ गोदारा सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। किसानों ने बाद में ऐलनाबाद के नायब तहसीलदार हरिश्चंद्र को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें सरकार तक पहुंचाने की अपील की। ज्ञापन में किसानों ने गेहूं खरीद प्रक्रिया को लेकर लगाए गए नए नियमों पर आपत्ति जताई और इन्हें वापस लेने की मांग की।
संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले दिए गए ज्ञापन में किसानों ने कहा कि फसल बिक्री से जुड़ी शर्तों को सरल किया जाए ताकि किसानों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसके अलावा, मंडियों में फसल की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सुनिश्चित करने, आढ़तियों और कंपनियों के हितों की तर्ज पर किसानों को भी राहत देने, तथा फसल की तुलाई और भुगतान की प्रक्रिया को समयबद्ध करने की मांग उठाई गई। किसानों ने मंडियों में ठहरने, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं के बेहतर प्रबंध की भी मांग की।
इसके साथ ही प्राकृतिक आपदाओं के कारण खराब हुए अनाज के नुकसान की भरपाई के लिए राहत देने की बात कही गई ताकि किसान बिना किसी आर्थिक संकट के अपनी फसल बेच सकें। धरना स्थल पर मौजूद किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
खुईयां मलकाना टोल प्लाजा पर किसानों ने दिया 4 घंटे धरना
फोटो 32
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। सरकार की ओर से फसलों की खरीद के लिए बनाए गए नए नियमों के विरोध में शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों किसान सिरसा रोड स्थित गांव खुईयां मलकाना टोल प्लाजा पर एकत्रित हुए। इसके बाद चार घंटे तक धरना देकर टोल की सभी लेनें बंद कर दीं। इससे नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
धरने के कारण हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यातायात को वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट कर दिया। सिरसा की ओर जाने वाले कई वाहन चालकों को कालांवाली से होते हुए ओढ़ा मार्ग से निकाला गया जबकि अन्य वाहन और बसें गांव सावंतखेड़ा होते हुए खुईयां मलकाना की ओर से निकाली गईं। इसके चलते गांवों के अंदरूनी रास्तों पर भी जाम की स्थिति बन गई और लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कई रोडवेज बसें और अन्य वाहन लंबे समय तक जाम में फंसे रहे।
प्रदर्शन के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि स्थिति नियंत्रण में बनी रहे। धरना स्थल पर मौजूद मार्केट कमेटी चेयरमैन सतीश जग्गा भी किसानों के साथ धरने पर बैठे। वहीं,मार्केट कमेटी सचिव अनिल पुरुषार्थी तथा डीएसपी मुख्यालय कपिल अहलावत ने किसानों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान सरकार से नए खरीद नियम वापस लेने की मांग पर अड़े रहे। सांकेतिक रूप से धरना देते हुए सरकार को चेतावनी दी कि अगर फसल खरीद के नए नियम वापस नहीं लिए तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
किसानों, आढ़तियों पर थोपे गए नियमों के खिलाफ इनेलो का धरना 15 को
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। भाजपा सरकार की ओर से किसानों व आढ़तियों पर थोपे गए नियमों के विरोधस्वरूप इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला 15 अप्रैल को सिरसा मार्केट कमेटी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे।
इनेलो जिला प्रेस प्रवक्ता महावीर शर्मा ने बताया कि 15 अप्रैल को दोपहर 2 बजे दिए जाने वाले इस धरने प्रदर्शन में इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा भी शामिल होंगे। इनेलो पहले ही दिन से सरकार की ओर से किसानों व आढ़तियों पर थोपे गए नियमों को वापस लेने की मांग करती आ रही है। इस धरने में यही मांग पुरजोर रूप से की जाएगी।
Trending Videos