सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   fraud on the name of job

Sirsa News: आर्मी में नौकरी दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी, प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 11 Apr 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
fraud on the name of job
विज्ञापन
गांव बडागुढ़ा के सुखपाल सिंह ने डीएसपी से की शिकायत
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ओढ़ां। गांव बडागुढ़ा में एक युवक को आर्मी में नौकरी दिलवाने के नाम पर हजारों रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत डीएसपी सिरसा को दी है।
इसके बाद मामले की जांच डीएसपी की ओर से की गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर बडागुढ़ा पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है।

शिकायत में सुखपाल सिंह निवासी गांव बडागुढ़ा ने बताया कि वह गांव लक्कड़ांवाली में स्थित गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी हैं। उनके बेटे परमजोत सिंह के बेरोजगार होने के चलते उन्होंने अपने परिचित जगदीप सिंह निवासी गांव भंगू के समक्ष बेटे की नौकरी लगवाने का जिक्र किया था। जगदीप सिंह ने उनकी मुलाकात खुशप्रीत सिंह निवासी गांव जटाना खुर्द, जिला मानसा (पंजाब) से करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुशप्रीत सिंह ने उनके बेटे की लेह में आर्मी में नौकरी दिलवाने के एवज में 60 हजार रुपये की मांग की और विश्वास दिलाया कि उसकी अच्छी जान पहचान है। वह उसके बेटे परमजोत की अच्छी नौकरी लगवा देगा।
सुखपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने खुशप्रीत पर विश्वास कर 24 मई 2025 को जगदीप सिंह के यूपीआई के माध्यम से 30 हजार 200 रुपये खुशप्रीत सिंह को भेज दिए। सुखपाल सिंह का आरोप है कि उन्होंने खुशप्रीत सिंह के कहे अनुसार अपने बेटे परमजोत सिंह को लेह तो भेज दिया लेकिन वहां जाने के बाद खुशप्रीत ने उसे कोई काम नहीं दिलवाया। बार-बार फोन करने के बावजूद फोन नहीं उठाया। इसके बाद परमजोत सिंह को लौटना पड़ा।
पीड़ित सुखपाल सिंह के मुताबिक उन्होंने इस विषय में खुशप्रीत सिंह के खिलाफ पुलिस थाना बडागुढ़ा में शिकायत दी थी। इस पर खुशप्रीत सिंह ने 16 नवंबर 2025 तक पैसे वापस देने का इकरार किया था लेकिन उसने अब तक पैसे वापस नहीं किए। एसआई रामनिवास ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर खुशप्रीत सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed