सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Created a fake firm under the name of a photo studio and ran a business worth crores, revealed after receiving a notice from the GST department, FIR filed against the lawyer

Sirsa News: फोटो स्टूडियो के नाम पर फर्जी फर्म बना किया करोड़ों का कारोबार

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 11 Jun 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
Created a fake firm under the name of a photo studio and ran a business worth crores, revealed after receiving a notice from the GST department, FIR filed against the lawyer
विज्ञापन
सिरसा। ऐलनाबाद के एक फोटो स्टूडियो संचालक के दस्तावेज का कथित दुरुपयोग कर फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों रुपये का कारोबार करने का मामला सामने आया है। केंद्रीय उत्पाद शुल्क एवं जीएसटी विभाग से समन मिलने पर पीड़ित को मामले की जानकारी हुई। शिकायत के आधार पर शहर थाना सिरसा पुलिस ने अधिवक्ता भवानी शंकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

वार्ड-7 निवासी रमेश कुमार ने बताया कि वह 30 वर्षों से फोटो स्टूडियो चला रहा है। दिसंबर 2025 में उसे जीएसटी विभाग रोहतक से समन मिला जिसमें उसके नाम से संचालित बताई गई विक्की इंटरप्राइजेज फर्म के संबंध में पेश होने को कहा गया था। जबकि इस फर्म से उसका कोई संबंध नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार वर्ष 2021 में ऐलनाबाद उपचुनाव के दौरान फोटोग्राफी टेंडर में भाग लेने के लिए उसने और उसके भाई ने जीएसटी नंबर बनवाने हेतु आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज सदर बाजार निवासी अधिवक्ता भवानी शंकर को दिए थे। बाद में टेंडर की शर्तों के कारण उन्होंने आवेदन निरस्त कर जीएसटी बंद कराने के लिए कहा था।
विज्ञापन

आरोप है कि जीएसटी बंद कराने के बजाय अधिवक्ता ने उन्हीं दस्तावेज का इस्तेमाल कर फर्म का नाम बदलकर विक्की इंटरप्राइजेज कर दिया और उसके माध्यम से बड़े स्तर पर कारोबार किया। पीड़ित का दावा है कि फर्म से जुड़े बैंक खाते, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और अन्य रिकॉर्ड उसके नहीं हैं। जांच अधिकारी एसआई संदीप कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी अधिवक्ता भवानी शंकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed