सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Man Murdered father in Land Dispute in Dabwali

जमीन विवाद में बहा खून: पिता को पहले जीप से कुचला, फिर सिर पर तेजधार हथियार से भी किए वार; डबवाली का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी, डबवाली Published by: Nivedita Updated Mon, 06 Apr 2026 10:41 AM IST
विज्ञापन
सार

आरोपी बेटा राम सिंह अपने पिता 65 वर्षीय जसवंत सिंह से अलग रहता था और दोनों के बीच लंबे समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था।

Man Murdered father in Land Dispute in Dabwali
माैके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

डबवाली उपमंडल के गांव अहमदपुर दारेवाला में रविवार देर रात जमीनी विवाद के चलते एक बेटे ने अपने ही पिता की जीप से कुचलकर हत्या कर दी। जीप से कुचलने के बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने पिता के सिर पर तेजधार हथियार से वार किए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डबवाली के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। 
Trending Videos


मृतक की पहचान गांव निवासी 65 वर्षीय जसवंत सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार जसवंत सिंह के तीन बेटे और एक बेटी है। इनमें से एक बेटे का पहले ही निधन हो चुका है। एक बेटा और एक बेटी मानसिक रूप से अशक्त बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कि आरोपी बेटा राम सिंह अपने पिता से अलग रहता था और दोनों के बीच लंबे समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। वहीं, पंजाब में विवाहित जसवंत सिंह की बेटी मानसिक रूप से अशक्त थी। कुछ समय पहले राम सिंह के जीजा की भी मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद से वह अपनी बहन की जमीन-जायदाद की देखरेख कर रहा था। पति की मौत के बाद वह बेटी गांव में ही आकर अपने पिता जसवंत सिंह के घर रहने लगी । आरोप है कि उसने बहन की जमीन का कुछ हिस्सा बेच दिया था, लेकिन पूरी राशि उसे नहीं दी। इसी बात को लेकर जसवंत सिंह अपने बेटे का विरोध करते थे और बेटी का हक सुरक्षित रखने की बात कहते थे। 

इसी बात को लेकर अक्सर बाप बेटे में झगड़ा होता था। रविवार रात को रात जसवंत सिंह खेत में पानी लगाकर घर लौटा था। घर के पास ही बाप बेटे के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर राम सिंह ने जीप से अपने पिता को कुचल दिया। उसके बाद उसके सिर पर तेजधार हथियार से वार किए। जिससे जसवंत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने  शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed