{"_id":"6a6e2e1e05beb354ae047218","slug":"discount-on-regularizing-water-and-sewerage-connections-action-against-illegal-ones-sirsa-news-c-128-1-svns1027-162456-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पानी-सीवरेज कनेक्शन नियमित कराने पर छूट, अवैध पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पानी-सीवरेज कनेक्शन नियमित कराने पर छूट, अवैध पर कार्रवाई
Sat, 01 Aug 2026 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। हरियाणा सरकार शहरी क्षेत्रों में पीने के पानी और सीवरेज कनेक्शनों को नियमित करवाने के लिए विशेष छूट दे रही है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग सिरसा के उपमंडल अधिकारी दीपक कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने उपभोक्ताओं से तुरंत विभाग से संपर्क करने का आग्रह किया।
जिन उपभोक्ताओं के पानी या सीवरेज कनेक्शन अभी तक नहीं लगे हैं, वे इस छूट का लाभ उठा सकते हैं। अवैध रूप से चल रहे कनेक्शनों को भी नियमित करवाया जा सकता है। वर्तमान में रोड कट चार्ज पर भी विशेष छूट दी जा रही है। यदि उपभोक्ता इस अवसर का लाभ नहीं उठाते हैं तो भविष्य में उन्हें अधिक शुल्क देना पड़ सकता है। यह रोड कट चार्ज लगभग 8 हजार से 10 हजार रुपये या नियमानुसार निर्धारित राशि तक हो सकता है। समय रहते कनेक्शन वैध करवा लेना सभी के हित में है।
अवैध कनेक्शनों पर अभियान
दीपक कुमार ने बताया कि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग शीघ्र ही जिले में विशेष अभियान चलाएगा। यह अभियान शहरी क्षेत्रों में अवैध पानी और सीवरेज कनेक्शनों के विरुद्ध होगा। अभियान के दौरान अवैध कनेक्शनों की जांच की जाएगी। नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने आमजन से सरकारी योजना का लाभ उठाते हुए अपने सभी पानी एवं सीवरेज कनेक्शन नियमों के अनुसार नियमित करवाने की अपील की।