सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   dispute of gram sabha will be enquired

Sirsa News: ग्राम सभा विवाद मामले में होगी जांच

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 04 Jun 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
dispute of gram sabha will be enquired
विज्ञापन
गांव रोड़ी में दो जून को हुई ग्राम सभा में हुआ था विवाद

संवाद न्यूज एजेंसी
रोड़ी। गांव रोड़ी में दो जून को हुई ग्राम सभा में विवाद हो गया था। पंचों और लोगों के विरोध व अधिकारियों पर लगाए गए आरोपी की जांच अब शुरू हो गई है। ग्राम सभा में नियमानुसार लोग पहुंचे थे या नहीं। इसकी जांच अब उच्चाधिकारी करेंगे, अनियमितता पाए जाने की सूरत में विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
2 जून को गांव रोड़ी स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ग्राम सभा का आयोजन किया गया था। ग्राम सभा के दौरान और उसके बाद हुए घटनाक्रम को लेकर ग्रामीणों व पंचों ने आपत्ति जताई थी। अब इस मामले अधिकारियों ने पूरे प्रकरण की जांच करवाने की बात कही है। लगातार सात ग्राम सभाएं कोरम पूरा न होने के कारण स्थगित हो चुकी थीं। ऐसे में आठवीं ग्राम सभा हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि उन्हें मनरेगा, फैमिली आईडी, राशन कार्ड तथा आवास योजना से जुड़ीं समस्याओं के समाधान का आश्वासन देकर बैठक में बुलाया गया था लेकिन उनकी समस्याओं पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों और पंचों का आरोप था कि ग्राम सभा समाप्त होने के बाद पंचायत सचिव हाजिरी रजिस्टर लेकर वहां से चले गए थे। जब इस संबंध में पंचायत अधिकारियों से जवाब मांगा गया तो वे भी बिना कोई स्पष्ट जवाब दिए चले गए।
विज्ञापन
Trending Videos

इस घटनाक्रम से ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई और पूरे मामले को लेकर गांव में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। विवाद बढ़ने के बाद मामला संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के संज्ञान में पहुंच गया है। ग्राम सभा में उपस्थिति, हाजिरी रजिस्टर और बैठक की कार्रवाई से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। वहीं, ग्रामीणों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए ताकि ग्राम सभाओं की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनी रह सके।


कोट्स
मुझे उच्च अधिकारियों की ओर से सूचना प्राप्त हुई है कि रोड़ी ग्राम सभा में हुए विवाद के चलते आपके खिलाफ शिकायत आई है। उसकी जांच की जाएगी। जब तक जांच खत्म नहीं होती तब तक आगे आयोजित की जाने वाली ग्राम सभा की तारीख तय नहीं हो सकती है।
-गुरप्रीत सिंह, पंचायत सचिव बड़ागुढ़ा।
कोट्स
मामला मेरे संज्ञान में है लेकिन अब तक कोई भी लिखित में शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। मामला क्या है, इसकी जांच जरूर करेंगे। आगे होने वाली ग्राम सभा नियमानुसार जल्द हो इसको लेकर भी निर्णय जल्द ही लिया जाएगा।
-भजन लाल शर्मा, बीडीपीओ बड़ागुढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed