सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   farmer died in field

Sirsa News: नरमा की फसल खर-पतवार निकलते समय किसान की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 04 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
farmer died in field
विज्ञापन
फोटो - 25
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। खंड रानियां के गांव केहरवाला में दुखद घटना सामने आई है। जहां पर तेज धूप में नरमा की फसल में खरपतवार निकलते समय एक किसान की मौत हो गई।
गांव केहरवाला निवासी (42) किसान अरविंद कुमार पुत्र दूनी राम खेती का कार्य करता था। एक जून को अरविंद कुमार अपने खेत में लगे नरमा की फसल में खरपतवार निकालने के लिए अकेला ही गया हुआ था। तेज गर्मी के चलते अचानक से अरविंद की तबीयत बिगड़ी और खेत में ही मृत्यु हो गई।
देर तक परिवार की ओर से फोन कर संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन बार-बार फोन करने पर भी नहीं उठा। इसके बाद परिवार ने खेत में जाकर देखा तो अरविंद मृत अवस्था में पड़ा मिला। अरविंद अपने परिवार में अकेला ही कमाने वाला था। उसकी तीन लड़कियां और एक छोटा लड़का है। उक्त घटना के बाद पूरा गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed