सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   inflamable substance thrown on woman

Sirsa News: गांव हंजीरा में घर में सो रही महिला पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 04 Jun 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
inflamable substance thrown on woman
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

चोपटा। नाथूसरी चोपटा क्षेत्र के गांव हंजीरा में घर में सो रही महिला के पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने का मामला सामने आया है। घटना के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला का उपचार सिरसा के सामान्य अस्पताल में चल रहा है। नाथूसरी चोपटा पुलिस ने घटना की शिकायत मिलने पर जांच शुरू कर दी है।

28 साल की महिला सरोज देवी अपने मायके में रहती है। सरोज घर के आंगन में बुधवार को सो रही थी। इसी दौरान बुधवार सुबह तकरीबन चार बजे अचानक उसके कंबल पर ज्वलनशील पदार्थ गिराकर कोई अज्ञात व्यक्ति भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के चिल्लाने पर परिवार के सो रहे सदस्य जाग गए। इसके बाद तुरंत महिला को उपचार के लिए चोपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां से महिला को सिरसा के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
Trending Videos

महिला सरोज ने नाथूसरी चोपटा पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत मिलने पर चोपटा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार महिला के कंबल पर तेजाब गिराया गया है। इससे महिला के पेट व नीचे के हिस्से पर जख्म हुए हैं। महिला पिछले तीन साल से गांव में रह रही थी। महिला के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed