सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   District Public Contact and Grievance Redressal Committee Meeting: Minister! The MLA's relative cheated, the case is not being heard, Vijay said - SIT will ensure justice

जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक : मंत्रीजी! विधायक के रिश्तेदार ने धोखा किया, नहीं हो रही सुनवाई, विज बोले-एसआईटी दिलाएगी इंसाफ

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 30 Jan 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
District Public Contact and Grievance Redressal Committee Meeting: Minister! The MLA's relative cheated, the case is not being heard, Vijay said - SIT will ensure justice
विज्ञापन

Trending Videos
सिरसा। जिला परिवाद व कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान गांव रामनगरिया निवासी विनोद कुमार ने शिकायत दी कि पुलिस उनके धोखाधड़ी मामले में सुनवाई नहीं कर रही। पीड़ित ने बताया कि धोखाधड़ी करने वाला व्यक्ति विधायक का रिश्तेदार है और महीनों से पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि उनकी परेशानियों और पड़ताल के कारण उनके भाई सुरेंद्र कुमार ने सुसाइड कर लिया।

यह सुनकर मंत्री अनिल विज ने एसपी दीपक सहारण को निर्देश दिए कि एसआईटी गठित कर मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। मंत्री ने पीड़ित से कहा कि तुम्हें न्याय मिलेगा। इससे पहले मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक हुई। इसमें कुल 15 शिकायतों पर सुनवाई हुई, जिनमें से 11 शिकायतों का मौके पर समाधान हुआ। चार शिकायतें अगली बैठक के लिए लंबित रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के बाद फरियादी विनोद कुमार ने बताया कि उनके बड़े भाई विजय कुमार और छोटे भाई सुरेंद्र कुमार ने सैनी ऑटोमोबाइल नाम से कंप्यूटर और प्रिंटर रिपेयर का कार्य करते हुए बजाज बाइक की एजेंसी चलाई। विजय कुमार एजेंसी का प्रोपराइटर था और सुरेंद्र अकाउंट व सर्विस की जिम्मेदारी संभालता था। सिरसा में राजा मक्कड़ और उनकी पत्नी की फर्म राजा मोटर्स और राजा हुंडई है। वर्ष 2018 में राजा मक्कड़ के कहने पर विजय और सुरेंद्र ने लाखों रुपये खर्च कर राजा मोटर्स सिरसा से सब डीलरशिप ली और इकरारनामा पर साइन किए थे। बैठक में उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक सिरसा दीपक सहारण, पुलिस अधीक्षक डबवाली निकिता खट्टर, अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत, नगर परिषद के चेयरमैन शांति स्वरूप आदि माैजूद रहे।

विनोद कुमार ने बताया कि सैनी ऑटोमोबाइल के पास बेचने के लिए भेजी गईं बाइक पहले ही फाइनेंस पर थीं। उपभोक्ताओं ने फाइनेंस के लिए आवेदन किया तो कंपनियों ने बताया कि बाइकों पर पहले ही फाइनेंस हो चुका है। जांच में पता चला कि सैनी ऑटोमोबाइल को बेची गई मोटरसाइकिलों के लिए अन्य फाइनेंस कंपनी से दोबारा पैसा लिया गया। इसके बाद राजा मोटर्स को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया।

डीएसपी के रवैये से

नाराज था पीड़ित

विनोद कुमार ने बताया कि सैनी ऑटोमोबाइल के नाम पर कई अकाउंट बनाकर धोखाधड़ी की गई। 27 जून 2025 को उन्होंने सिरसा थाना में शिकायत दी, लेकिन राजनीतिक दबाव के कारण एफआईआर दर्ज नहीं की गई। 30 जून को मुख्यमंत्री के सिरसा दौरे पर ज्ञापन सौंपा गया। डीएसपी ने मामले को आपसी समझौते से सुलझाने का आश्वासन दिया और 8 सितंबर तक कार्रवाई का वादा किया, जब डीएसपी से मिलने गए, तो उन्हें फटकार लगाकर भगा दिया था। सुरेंद्र का सुसाइड और मामले की स्थिति

पड़ताल और नोटिस के दबाव से परेशान होकर सुरेंद्र कुमार ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर राजा मक्कड़ और पत्नी के खिलाफ हत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

सिंचाई विभाग की कार्रवाई पर मंत्री सख्त

गांव फतेहपुर जोतांवाली निवासी संजय कुमार की ओर से सिंचाई विभाग के साइफन बनाने संबंधी कार्रवाई के विरुद्ध शिकायत दी गई थी। इस पर मंत्री ने सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर को 15 दिनों में शिकायत की सुनवाई कर फैसला लेने के निर्देश दिए। वहीं, हाउसिंग बोर्ड निवासी धर्मवीर खन्ना की शिकायत पर मंत्री ने निर्देश दिए कि शिकायतकर्ता को लौटाए गए रिफंड पर ब्याज भी दिया जाए। बैठक में रानियां निवासी बलबीर सिंह की शिकायत पर मंत्री ने पुलिस को निर्देश दिए कि संबंधित मामले में आरोपी बनाए गए व्यक्तियों का लाई डिटेक्टर टेस्ट होने के बाद अगर कोई दोषी पाए जाने के साक्ष्य मिले तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई जल्द अमल में लाई जाए। वहीं , एक अन्य शिकायत में सिरसा नगर परिषद क्षेत्र में अवैध पशु डेयरी होने संबंधी शिकायत पर कैबिनेट मंत्री ने पशु डेयरी की पुन: जांच करने और वहां पशु पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ-साथ सफाई करवाने के भी निर्देश दिए। कार्यकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि वे स्वयं मौके पर जाकर जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed