सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   dmc inspected city

Sirsa News: नगर आयुक्त ने जांचे शहर के हालात, बोले-अधिकारी करें नियमित मॉनिटरिंग

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 04 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
dmc inspected city
जिला नगर आयुक्त निरीक्षण करते हुए । विभाग 
विज्ञापन
औचक निरीक्षण पर पहुंचे डीएमसी, सुंदरीकरण की जांच

फोटो -- 29
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की दिशा में बड़े स्तर पर रकम खर्च की जा रही है। इसका सही से प्रयोग हो रहा है और भेजी जाने वाली रिपोर्ट सही है या गलत। इसका जायजा लेने के लिए बुधवार को सिरसा से जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बेनीवाल डबवाली पहुंचे। नगर आयुक्त ने शहर में चले रहे विकास कार्यों और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
जिला नगर आयुक्त ने सबसे पहले शहर के सार्वजनिक शौचालयों के हालात जांचे। वहां पर आमजन को किस प्रकार की सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। शौचालयों की सफाई व्यवस्था, रख-रखाव, पानी की उपलब्धता तथा आमजन को दी जा रहीं सुविधाओं की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने मौके पर मौजूद कार्यकारी अधिकारी सुरेंद्र सिंह, कनिष्ठ अभियंता सुशील कुमार व एसआई को निर्देश दिए कि सार्वजनिक शौचालयों को लेकर कोई शिकायत उनके पास नहीं आनी चाहिए। यदि कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विशाल पार्क के विकास कार्य की ली रिपोर्ट
डीएमसी ने वार्ड नंबर 4 में गोशाला के पास बन रहे विशाल पार्क के निर्माण कार्य की जांच की। उन्होंने मौके पर चल रहे काम के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पार्क को स्वच्छ व सुंदर बनाना विभाग की जिम्मेदारी है। इसके बीच इन चीजों का ध्यान रखता है कि गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न किया जाए। गुणवत्ता को लेकर किसी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए। तय समय सीमा के भीतर काम पूरा होना चाहिए।
इन चीजों की नहीं आनी चाहिए शिकायत
- शहर में नियमित सफाई नहीं होती है।
- सार्वजनिक शौचालयों को साफ नहीं किया जाता है और हालत खराब है।
- स्ट्रीट लाइटें खराब हैं।
- विकास कार्य में घटिया स्तर का कार्य किया जा रहा है।
- सड़कों की मरम्मत नहीं की जा रही है।
- पार्कों के हालात खराब हैं और जिम, झूले टूटे हुए हैं।
यह बोले डीएमसी
डीएमसी सुरेंद्र बेनीवाल ने कहा कि शहर के विकास और सुंदरीकरण के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। विभाग का मकसद स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक शहर विकसित करना है। इसके लिए पार्कों, सार्वजनिक सुविधाओं और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि जनता को लंबे समय तक इन सुविधाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed