{"_id":"6a6cfce7aca8768c3600a703","slug":"ear-rings-snatched-sirsa-news-c-128-1-sir1004-162413-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: घर में घुसकर बिस्तर पर लेटी वृद्धा की सोने की बालियां छीनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: घर में घुसकर बिस्तर पर लेटी वृद्धा की सोने की बालियां छीनीं
Sat, 01 Aug 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। पंजाब सीमा पर स्थित बराड़ों वाली गली में शुक्रवार सुबह एक नकाबपोश शख्स ने मकान में घुसकर वृद्ध महिला माया देवी के कानों से सोने की बालियां छीन लीं। यह पूरी घटना मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
पीड़िता के पति पवन कुमार दुकान गए थे। माया देवी डेढ़ महीने से चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण घर में अकेली थीं। सुबह करीब 5:49 बजे से 5:55 बजे के बीच पंजाब की ओर से एक कार गली में आकर रुकी।
पहचान छिपाने के लिए कार की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी हुई थी। कार से उतरे युवक ने सिर से लेकर गले तक काले रंग का कपड़ा बांध रखा था जिससे केवल उसकी आंखें दिख रही थीं।
विज्ञापन
आरोपी पहले घर के अंदर गया, फिर बाहर निकला और दोबारा घर में जाकर बिस्तर पर लेटी माया देवी के कानों से आधा तोला सोने की बालियां झपट लीं। वारदात के तुरंत बाद वह उसी कार में बैठकर पंजाब की ओर भाग निकला।
पुलिस जांच और परिवार की प्रतिक्रिया : घटना के बाद माया देवी ने हिम्मत जुटाकर अपनी बेटी सुनीता को फोन कर जानकारी दी। सुनीता ने तुरंत अपने पिता पवन कुमार को सूचित किया, जो आधे रास्ते से ही घर लौट आए। सूचना मिलते ही पथराला पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।