{"_id":"6a6d04012099df21e7000926","slug":"police-search-campaign-sirsa-news-c-128-1-sir1007-162416-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सीमावर्ती गांव रोड़ी में पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सीमावर्ती गांव रोड़ी में पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन
Sat, 01 Aug 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
सर्च अभियान के दौरान घरों में मौजूद डॉग स्क्वॉड की टीम____वीडियो ग्रेव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉग स्क्वॉयड, वज्र वाहन और भारी पुलिस बल के साथ दो घंटे चला अभियान, संदिग्ध ठिकानों की ली गई तलाशी
फोटो-- 24,27,28
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रोड़ी। पंजाब सीमा से सटे गांव रोड़ी में शुक्रवार सुबह पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ व्यापक सर्च अभियान चलाया। सुबह करीब 8 बजे रोड़ी थाना पुलिस, सिरसा पुलिस, डायल-112 की टीमें, वज्र वाहन और डॉग स्क्वॉयड के साथ गांव पहुंचीं।
सायरनों की आवाज सुनकर ग्रामीण भी अपने घरों से बाहर निकल आए। भारी पुलिस बल की मौजूदगी से पूरे गांव में कार्रवाई को लेकर चर्चा शुरू हो गई। रोड़ी थाना प्रभारी अनिल कुमार के नेतृत्व में यह अभियान सुबह 8 बजे से 10 बजे तक चला।
पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों और संभावित ठिकानों की गहन जांच की। पुलिस ने गांव के कालांवाली रोड, सुरतिया रोड और मुख्य बस स्टैंड सहित विभिन्न क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया। डॉग स्क्वॉयड की मदद से भी जांच की गई और हर गतिविधि पर नजर रखी गई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि रोड़ी थाना क्षेत्र पंजाब सीमा के नजदीक है। इसलिए नशे की समस्या को गंभीरता से लिया जा रहा है। नशा तस्करों पर प्रभावी कार्रवाई और कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया।
महिलाओं ने उठाई पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग
अभियान के दौरान ग्रामीण महिलाओं ने पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने क्षेत्र में संदिग्ध लोगों की गतिविधियों की जानकारी दी। महिलाओं ने गांव में पुलिस गश्त नियमित रूप से बढ़ाने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखी जाए। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाई जाएगी।
अभियान का परिणाम और आगे की रणनीति
करीब दो घंटे तक चले इस अभियान के दौरान पुलिस को कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला। न ही कोई नशीला पदार्थ या आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। पुलिस का उद्देश्य नशे के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म कर ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित माहौल तैयार करना है।
विज्ञापन
फोटो