{"_id":"6a6d02fa4e64a8d6670e9bae","slug":"voter-list-work-sirsa-news-c-128-1-svns1027-162409-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 69 हजार से अधिक मतदाताओं की मैपिंग बाकी, 99 हजार नाम सुधरेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 69 हजार से अधिक मतदाताओं की मैपिंग बाकी, 99 हजार नाम सुधरेंगे
Sat, 01 Aug 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
लघु सचिवालय सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एसआईआर-2026 अभियान को लेकर बैठक करत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले में मतदाता सूची को दुरुस्त करने का अभियान शुरू हो गया है। जिले में जहां एक ओर 9 लाख 8 हजार 750 मतदाता अपने मताधिकार के लिए दर्ज हैं वहीं दूसरी ओर करीब 69 हजार 932 मतदाताओं की पुरानी सूची से मैपिंग नहीं हो पाई है।
99 हजार 830 मतदाताओं के विवरण में त्रुटियां सामने आई हैं। अब निर्वाचन विभाग इन सभी खामियों को दूर करने में जुट गया है।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर -2026 अभियान के तहत शुक्रवार को लघु सचिवालय में उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शांतनु शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। मतदाता सूची को शत-प्रतिशत सही और अपडेट करने की रणनीति पर चर्चा की गई।
तहसीलदार चुनाव हनुमानदास ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को ड्राफ्ट मतदाता सूची और अभियान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि जिले की 9.08 लाख मतदाताओं की प्रारूप सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
उपायुक्त ने बताया कि जिले में 69,932 मतदाताओं की वर्ष 2002 की मतदाता सूची से मैपिंग नहीं हो पाई है। 99,830 मतदाताओं के नाम, आयु एवं अन्य विवरणों में त्रुटियां पाई गई हैं जिन्हें दुरुस्त करवाने की प्रक्रिया जारी है।
उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक मतदाता अपने नाम और विवरण का सत्यापन संबंधित बूथ लेवल अधिकारी, निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी, जिला निर्वाचन कार्यालय अथवा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा की वेबसाइट के माध्यम से कर सकता है।
बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तरुण गुलाटी, राज कुमार सिंह, भूराराम, प्रेम राठी, ओम प्रकाश, कुलदीप, संजय नायक, हंसराज सामा और डॉ. सुकेश अरोड़ा आदि माैजूद रहे।