सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Elderly man killed for refusing to lend Rs 1,000

Haryana: शराब के लिए पैसे नहीं दिए उधार, बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट; आठ लोगों पर केस दर्ज

संवाद न्यूज़ एजेंसी, रोड़ी (हिसार) Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 05 Apr 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस ने बुजुर्ग का रविवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं, बेटे के बयानों के आधार एक पिता पुत्र सहित सात से आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।

Elderly man killed for refusing to lend Rs 1,000
बुजुर्ग की हत्या - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

गांव कुरंगावाली में शराब पीने के लिए एक हजार रुपये उधार नहीं देने पर विवाद हो गया।  घर में घुसकर पिता पुत्र सहित कई अन्य लोगों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बठिंडा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जबकि दूसरे को मामूली चोटें आई हैं।
Trending Videos


पुलिस ने बुजुर्ग का रविवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं, बेटे के बयानों के आधार एक पिता पुत्र सहित सात से आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में सीआईए सिरसा सहित विभिन्न टीमें जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस को दिए मृतक के बेटे हरदीप सिंह ने बताया कि वह चालक है। उसका पंजाब रोडवेज में चालक के पद पर चयन हो चुका है और जल्द ही उसे ज्वाइन करना है। गांव का शंभू शराब पीने का आदी है और दो दिन पहले उसने उससे एक हजार रुपये उधार मांगे थे। उसने पैसे देने से इनकार कर दिया, जिसको लेकर दोनों की आपस में बहस हो गई।  विवाद बढ़ने पर  गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया। लेकिन शंभू इस बात को लेकर रंजिश रखने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदीप ने आरोप लगाया कि शंभू शराब का आदी है तो उसका बेटा रिंकू अन्य नशे करता है। शनिवार रात को उसके पिता घर के बरामदे में सो रहे थे और उसका भाई गुरदीप सिंह अपने कमरे में खाना खाकर सो रहा था। शनिवार रात करीबन साढ़े 10 बजे शंभू अपने बेटे टिंकू , अमरजीत सहित पांच से छह लोगों के साथ उनके घर पर ईंटें बरसाई। उसके बाद वे लोग घर की दीवार फांदकर अंदर घूस आए और बरामदे में सो रहे उसके पिता लीला सिंह पर तलवार व अन्य तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान उसका भाई गुरदीप सिंह और वह बीच बचाव करने के लिए आए तो उन्होंने गुरदीप के सिर व मुंह पर तेजधार हथियार से चोट मारी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन आरोपियों ने उसके ऊपर पर भी हमला किया, जिससे उसके हाथ और पांव पर चोट आई है। शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।

हरदीप ने बताया कि उसके पिता 65 वर्षीय  लीला सिंह पर कई वार करने के कारण उन्होंने अस्पताल  ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, उसके भाई गुरदीप सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसकी नाजुक हालत देखते हुए बठिंडा एम्स में ले गए। जहां पर उसका उपचार चल रहा है और स्थिति गंभीर बनी हुई है। गुरदीप सिंह कालांवाली में मैकेनिक है। वहीं, पुलिस ने मृतक लीला सिंह का शव अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। मृतक के बेटे हरदीप सिंह के बयानों के आधार पर शंभू, टिकू, अमरदीप व चार पांच अन्यों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए सिरसा व रोडी थाना पुलिस जांच में जुटी है। सूत्रों के अनुसार मामले के दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अन्यों के लिए छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed