सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   electric workers protested

Sirsa News: बिजलीकर्मियों ने कच्चे कर्मियों को स्थायी करने की मांग उठाई

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 29 Jan 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
electric workers protested
इलेक्ट्रिसिटी फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं सर्व कर्मचारी संघ से संबं​धित ऑल हरियाणा पावर काॅर्पोरेशन व
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सिरसा। इलेक्ट्रिसिटी फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित ऑल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन की ओर से वीरवार को सर्कल स्तरीय भूख हड़ताल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 11 बजे से 4 बजे तक चला। अध्यक्षता सर्कल सचिव मदनलाल कंबोज ने की। संचालन सब अर्बन यूनिट प्रधान गुलबाग ने किया।
भूख हड़ताल के दौरान कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता को सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। केंद्रीय समिति सदस्य राजेश भाकर, राज्य उपाध्यक्ष बाबूलाल और वरिष्ठ नेता सुरजीत बेदी ने बताया कि प्रदेश भर में राज्य समिति के आह्वान पर सभी अधीक्षण अभियंता कार्यालयों पर कर्मचारियों ने स्थानांतरण नीति रद्द करने, न्यायालय के आदेशानुसार कच्चे कर्मियों को स्थायी करने तथा अन्य लंबित मुद्दों को लेकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि सरकार और बिजली निगम प्रशासन जब तक इन मांगों का सकारात्मक समाधान नहीं निकालते, यह आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय समिति सदस्य रामकिशन और राज्य सचिव सुखदेव सिंह ने बताया कि आंदोलन के अगले चरण में पूरे प्रदेश में जोन स्तर पर भूख हड़ताल आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर युनिट पदाधिकारी शिशपाल नैहरा, अशोक शर्मा, अविनाश कंमबोज, ताराचंद आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed