सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   fire in rubbish near railaway fatak

Sirsa News: रेलवे फाटक के पास गंदगी और कचरे में आग लगाने से लोग परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 24 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
fire in rubbish near railaway fatak
रेलवे ट्रैक किनारे लगाई गई कचरे के ढेर में आग। संवाद
विज्ञापन
फोटो- 15
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। रेलवे फाटक के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे फैली गंदगी और कचरे में लगाई जा रही आग से स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रैक के दोनों ओर दुकानदार लगातार कूड़ा-कचरा फेंकते हैं। बाद में उनमें आग लगा देते हैं। कई दिनों तक सड़क पर बदबू फैलने से माहौल खराब होता है।

स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब इन कचरे के ढेरों में आग लगा दी जाती है। इससे पूरे क्षेत्र में धुआं फैल जाता है जो आमजन के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस धुएं के कारण सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश कुमार, योगेश जैन, ऋषभ जैन, बिंदर सिंह, हन्नी, सन्नी, भगवान दास और जोगिंदर सहित कई शहरवासियों ने बताया कि इस समस्या के बारे में रेलवे प्रशासन को कई बार अवगत करवाया जा चुका है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि नियमित सफाई और निगरानी के अभाव में यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। विशेष रूप से सुबह और शाम के समय, जब लोग टहलने या अपने कार्यस्थल की ओर जाते हैं तब यह समस्या और अधिक परेशान करती है।

शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि रेलवे ट्रैक के किनारे कचरा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और वहां नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि आमजन को इस समस्या से राहत मिल सके।
वर्जन
यदि ऐसा हो रहा है तो मामले की जांच करवाएंगे। जीआरपी और आरपीएफ की ड्यूटी लगवाकर कार्रवाई करवाएंगे।
- योगेश कुमार, रेलवे मास्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed